Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट Sonali Phogat के नाम पर चल रही ठगी की साजिश, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को किया अलर्ट
सोनाली फोगाट बिग बॉस के घर से बाहर निकल चुकी हैं लेकिन अपने इंटरव्यू के जरिए मीडिया की हैडलाइन में आ रही हैं. इसी बीच सोनाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया की उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फ्रॉड किया जा रहा है.
बिग बॉस (Bigg Boss) फेम धाकड़ गर्ल सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रही हैं. सोनाली फोगाट बिग बॉस के घर से बाहर निकल चुकी हैं लेकिन अपने इंटरव्यू के जरिए मीडिया की हैडलाइन में आ रही हैं. इसी बीच सोनाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया की उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फ्रॉड किया जा रहा है.
सोनाली फोगाट ने अपने नाम से हो रही धोखाधड़ी के बारे में खुलासा करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "नमस्कार दोस्तों! आप सभी से निवेदन है, कृपया मेरे ये फेसबुक अकाउंट को अनफॉलो कर दें. क्योंकि ये एक फेक अकाउंट है. इस अकाउंट के माध्यम से ये व्यक्ति सबसे पैसे मांग रहा है. कृपया कर इस अकाउंट से दूर रहें. रिपोर्ट प्रोसेस चल रहा है." सोनाली ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया हैं जिसमें सामनेवाला 40 हजार की डिमांड कर रहा हैं. साथ ही अपना अकाउंट नंबर भी सेंड किया हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक संग लड़ाई में सोनाली फोगाट ने दी गाली, अभिनव शुक्ला ने राहुल वैद्य को दी मारने की धमकी
View this post on Instagram
बता दें की सोनाली फोगाट बीजेपी की लीडर हैं. बिग बॉस 14 में उनकी जर्नी बेहद रोमांचित रही. कम समय में ही उन्होंने बिग बॉस के घर अपनी अलग छबी बनाई.सोनाली को बिग बॉस के घर में अली गोनी से प्यार हुआ था और उन्होंने अपने प्यार का इजहार सबके सामने बिना किसी झिझक से किया. हालांकि कम वोटों के आधार पर वो घर से बेघर हो गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

