टीवी

एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- टेलीविजन शो 'नागिन-2' में हुई थी थोड़ी गड़बड़ी

'नागिन' (Naagin) की तीन सीरीज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली शो निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) का ऐसा मानना है कि सुपर नेचुरल शो 'नागिन-2' में कुछ गड़बड़ियां हुईं...

एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- टेलीविजन शो 'नागिन-2' में हुई थी थोड़ी गड़बड़ी
बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: 'नागिन' (Naagin) की तीन सीरीज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली शो निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) का ऐसा मानना है कि सुपर नेचुरल शो 'नागिन-2' में कुछ गड़बड़ियां हुईं. इस शो के पहले सीजन में जब मौनी रॉय (Mouni Roy) और अदा खान (Adaa Khan) ने अभिनय किया था, तब साल 2015 के आखिरी तिमाही में शो शीर्ष पर था.

पहले सीजन की सफलता को देखते हुए इसके और दो सीजन आए. इसका तीसरा सीजन भी जल्द ऑफ-एयर होने वाला है. अब एकता 'कवच' और 'बेपनाह प्यार' के दूसरे सीजन को लाने की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें: Naagin 3 का ये इंटिमेट सीन इंटरनेट पर हुआ लीक, नागिन का रोमांटिक अवतार देखकर फैंस भी हुए हैरान

एकता ने बुधवार को मीडिया को बताया, " 'कवच' के पहले सीजन की लोकप्रियता को देखते हुए इसका दूसरा सीजन जल्द आने वाला है. मेरे सभी शो के मुकाबले इसका दूसरा सीजन काफी उत्साहित करने वाला है. मेरे ख्याल से मैं दूसरे सीजन में गड़बड़ी कर देती हूं. जैसे कि 'नागिन 1' काफी मजेदार था, जबकि उसके दूसरे सीजन में मैंने कुछ गड़बड़ियां की, वहीं इसके तीसरे सीजन ने दोबारा खुद को ऊपर उठा लिया."

नागिन के तीसरे सीजन की कहानी अलग होने के साथ ही उसके कलाकार भी अलग थे. तीसरे सीजन में करिश्मा तन्ना, अनिता हसनंदानी, रजत टोकस, सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी और रख्शंदा खान शामिल थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).