BB14 Finale में नजर नहीं आएंगे Eijaz Khan, कहा- ना बुलाए जाने से निराश
देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस के घर एंटर हुई थी लेकिन टॉप 5 में आते आते कम वोटो के चलते देवोलीना का बिग बॉस का सफर ख़त्म हो गया और एजाज का बिग बॉस के घर में आने का रास्ता बंद हो गया. इसी बीच एजाज ने शॉकिंग खुलासा करते हुए बिग बॉस के मेकर्स पर नाराजगी जताई.
बिग बॉस 14 के स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट एजाज खान (Eijaz Khan) को अपनी वर्क कमिंटमेंट के चलते बिग बॉस 14 के घर से बीच में ही घर से बेघर होना पड़ा. हालांकि एजाज की जगह प्रोक्सी में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर एंटर हुई थी लेकिन टॉप 5 में आते आते कम वोटो के चलते देवोलीना का बिग बॉस का सफर ख़त्म हो गया और एजाज का बिग बॉस के घर में आने का रास्ता बंद हो गया. इसी बीच एजाज ने शॉकिंग खुलासा करते हुए बिग बॉस के मेकर्स पर नाराजगी जताई.
एजाज खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, "बिग बॉस 'मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा था, लेकिन मेरा पूरा जीवन इसके इर्द-गिर्द नहीं घूमता. दुर्भाग्य से, मुझे फिर से घर में प्रवेश करने का अवसर नहीं मिला. मैंने 6 फरवरी को अपना काम खत्म किया और उसके बाद, यदि मुझे एक बार फिर घर में एंट्री करनी होती तो, मुझे एक क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना होता जिसके बाद मुझे बिग बॉस के घर में रहने के लिए बहुत कम समय मिलता." यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: Devoleena Bhattacharjee हुईं शो से एलिमिनेट, घर में नहीं होगी Eijaz Khan की वापसी!
View this post on Instagram
एजाज खान ने बिग बॉस के घर दोबारा एंट्री नहीं मिलने पर निराशा जताते हुए कहा शायद कम समय के लिए मुझे बिग बॉस के घर रहना मिलता इसलिए मेकर्स न बुलाने का डिसीजन लिया होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

