'द कपिल शर्मा शो' में भोजपुरी सुपरस्टार्स निरहुआ और खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल, देखें वीडियो
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार्स निरहुआ (Nirahua) , आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) पहुंचे थे
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार्स निरहुआ (Nirahua) , आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) पहुंचे थे. सभी सितारों ने शो में खूब मौज-मस्ती की. साथ ही शो में कई दिलचस्प खुलासें भी हुए. खेसारी लाल यादव ने अपने नाम से जुड़ी एक रोचक बात का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि खेसारी लाल यादव उनका असली नाम नहीं है. उनका नाम शत्रुघ्न था. लेकिन बाद में उनका खेसारी पड़ गया. दरअसल, खेसारी एक दाल होती है जिसकी पैदावार किसी भी जगह पर हो जाती है. इसी की तरह वह जहां भी जाते हैं, उनको दोस्त मिल जाते हैं इसलिए उनका नाम खेसारी पड़ गया.
शो में निरहुआ और आम्रपाली ने रिक्शा पर शानदार एंट्री की थी. निरहुआ ने शो में बताया कि वह करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन है. उन्होंने बताया कि वह उनकी फिल्में देखने के लिए अपनी क्लास बंक कर देते थे. एनसीसी की क्लास छोड़ कर उन्होंने फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' देखी थी.
यह भी पढ़ें:- कपिल शर्मा के शो में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी, लेकिन कहानी में है एक जबरदस्त ट्विस्ट
Tonight just got better with the Bhojpuri Express coming your way on #TheKapilSharmaShow at 9:30 PM. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao @trulyedward @banijayasia @RaniChtrjequeen @YadavKhesariLal pic.twitter.com/xrOvg8PwWY
— Sony TV (@SonyTV) April 7, 2019
बता दें कि निरहुआ, आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-पहचाने चेहरे हैं. सभी सितारों की लाखों में फैन फॉलोइंग है. निरहुआ और आम्रपाली तो आशिक अवारा, निरहुआ चलल लंदन, काशी अमरनाथ जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

