एकता कपूर के शो 'नागिन 5' में धीरज धूपर निभाएंगे मुख्य किरदार
अभिनेता धीरज धूपर लोकप्रिय फैंटेसी फिक्शन फ्रेंचाइजी 'नागिन' के कलाकारों में शामिल होने को लेकर रोमांचित हैं. उन्होंने इसमें काम करने के अनुभव को साझा किया. धीरज धूपर नागिन सीजन-5 में लीड रोल निभा रहे हैं.
अभिनेता धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) लोकप्रिय फैंटेसी फिक्शन फ्रेंचाइजी 'नागिन' (Naagin) के कलाकारों में शामिल होने को लेकर रोमांचित हैं. उन्होंने इसमें काम करने के अनुभव को साझा किया. धीरज धूपर नागिन सीजन-5 (Naagin 5) में लीड रोल निभा रहे हैं.
अभिनेता ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत ही खास समय है, जो मुझे 'नागिन' जैसे टॉप शो में काम करने का मौका मिला है. यह हर एक अभिनेता का सपना है." उन्होंने कहा, "मैं शो का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत रोमांचित हूं क्योंकि इसमें मैं जो रोल प्ले करने जा रहा हूं उस तरह का रोल आज से पहले कभी नहीं किया है. यह भी पढ़े: Naagin 5 Promo: एक्ट्रेस हिना खान ‘नागिन 5’ में निभाएंगी जहरीले सांप का किरदार? फैंस लगा रहे हैं कयास
View this post on Instagram
I’ve always loved the idea of not being what people expect me to be !! 😎
'नागिन' में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह और अच्छा हो जाता है. यह सब मेरे लिए एक नया अनुभव होगा." धीरज ने हाल ही में 'कुंडली भाग्य' की शूटिंग फिर से शुरू की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

