टीवी

Devoleena Bhattacharjee ने Vishal Singh संग पोस्ट की रोमांटिक Photos, कपल ने नहीं की है सगाई

बिग बॉस 15 की एक्स-कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी की पर्सनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है. फरवरी की शुरुआत अभी हुई ही है और देवोलीना ने अपने वैलेंटाइन को चुन लिया है.

Devoleena Bhattacharjee ने Vishal Singh संग पोस्ट की रोमांटिक Photos, कपल ने नहीं की है सगाई
देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 15 की एक्स-कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की पर्सनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है. फरवरी की शुरुआत अभी हुई ही है और देवोलीना ने अपने वैलेंटाइन को चुन लिया है. अपने 'साथ निभाना साथिया' को-स्टार विशाल सिंह (Vishal Singh) के साथ एक्ट्रेस ने बीते बुधवार को अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी. विशाल ने देवोलीना को प्रोपोज किया जिसे उन्होंने प्रेमपूर्वक स्वीकार किया.

देवोलीना ने आज इंस्टाग्राम पर विशाल संग अपनी ताजा फोटोज पोस्ट की है जिसमें ये रोमांटिक और कैंडिड अंदाज में पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटोज को पोस्ट करके देवोलीना ने लिखा, "सच्चे दोस्त वो होते हैं जो आपको जीवन में उस समाय ऊपर उठाते हैं जब आप पर किसी ने भी गौर नहीं किया कि आप नीचे गिरे हुए हैं. मेरा दिन खूबसूरत बनाने के लिए तुम्हारा विशाल सिंह. आई लव यू और तुमसे जल्द मिलूंगी."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

ये भी पढ़ें:Devoleena Bhattacharjee का रेड हॉट अवतार देखकर इम्प्रेस हुए फैंस, Photos में दिखा गोपी बहु का ऐसा स्टाइल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

बता दें कि हाल ही में देवोलीना ने विशाल संग अपनी फोटोज पोस्ट की थी जिसे देखने के बाद लोगों को लगा कि इस कपल ने सगाई कर ली है. हालांकि इस कपल ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन पर फैंस को बताया कि विशाल का प्रोपोज करना महज एक प्रैंक था और वो अपने एक अपकमिंग सॉन्ग को प्रमोट कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).