टीवी

COVID-19: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाने के बाद एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को मिली मदद, अस्पताल में कराया गया भर्ती

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

COVID-19: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाने के बाद एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को मिली मदद, अस्पताल में कराया गया भर्ती
दीपिका सिंह गोयल और अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Instagram/Twitter)

Actress Deepika Singh Goyal Mother Tested Corona Positive: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल (Deepika Singh Goyal) ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई हैं लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी के साथ दीपिका ने कहा था कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी नहीं दी गई और महज उसकी फोटो लेने को दिया गया. इस बात को लेकर दीपिका ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को टैग करते हुए उनसे मदद की गुहार लगाईं थी.

अब दीपिका सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट में जानकारी दी है कि सभी की मदद से उनकी मां को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इसी के साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद कहा है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "धन्यवाद दिल्ली सरकार और स्वास्थ मंत्री मेरे ट्वीट और वीडियो के तत्काल मदद के लिए. आखिरकार मेरी मां को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करा लिया गया है. उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करती हूं."

उनके इस पोस्ट पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट करते हुए उनकी मां के अच्छे सेहत की कामना की है. ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां हुईं कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मदद मांगने पर मिला ये जवाब

बीते दिनों दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी करते हुए अपनी आपबीति सुनाई थी और बताया था कि किस तरह से मदद न मिल पाने के कारण वो अपनी मां को लेकर परेशान हैं. इसके बाद दिल्ली के स्वस्थ विभाग ने उनकी जल्द मदद करने का आश्वासन दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).