टीवी

Bigg Boss OTT आज से होगा शुरू, घर के अंदर घुसे करण जौहर (Video)

बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं. ऐसे में करण भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.

Bigg Boss OTT आज से होगा शुरू, घर के अंदर घुसे करण जौहर (Video)
करण जौहर (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss) के चाहने वालों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. क्योंकि बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) कि आज से शुरुआत होने जा रही है. 8 अगस्त रात 8:00 बजे बिग बॉस ऑडिटी शुरू हो जाएगा. जिसके बाद एंटरटेनमेंट का एक ऐसी एक्सप्रेस चलेगी जो सभी को आने वाले 1 महीने तक एंटरटेन करते रहेगी. बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं. ऐसे में करण भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.

जिसमें करण जौहर बिग बॉस के घर के अंदर दिखाई दे रहे हैं. वो घर के अंदर का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनकी खुशियां देखते ही बन रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने बताया कि वो और वेट नहीं कर पा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

दरअसल करण जौहर बिग बॉस के बड़े फैन है. उनकी तरह उनकी मां भी बिग बॉस को बेहद पसंद करती हैं. ऐसे में करण जौहर का इस शो को होस्ट करना एक सपने के पूरे होने जैसा है.

आपको बता दें कि करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करेंगे जिसके बाद यहां से बचे हुए कंटेस्टेंट सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में डायरेक्ट एंट्री ले लेंगे

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).