Confirmed : Bigg Boss के घर में आज होगी इन सितारों की ग्रैंड एंट्री, पहले दिन ही एक को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता
बिग बॉस के 12वें सीजन को शुरू होने में कुछ घंटे ही बाकी है. फैन्स 9 बजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार शो में 17 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे. इनमें से कुछ सेलिब्रिटीज होंगे और कुछ आम आदमी.
बिग बॉस के 12वें सीजन को शुरू होने में महज कुछ घंटे ही बाकी है. फैन्स 9 बजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार शो में 17 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे. इनमें से कुछ सेलिब्रिटीज होंगे और कुछ आम आदमी. साथ ही कुछ सितारें शो में जोड़ी के रूप में भाग लेंगे. खबरों की माने तो शो में 6 जोड़ियां होगी. तकरीबन 100 दिन तक ये स्टार्स बिग बॉस के घर में रहेंगे. बिग बॉस के फैन्स यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि इस बार शो में कौन-कौन भाग लेगा. प्रीमियर से पहले हम आपके लिए शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट लेकर आए हैं. शो के पहले दिन ही एक कंटेस्टेंट को निष्कासित भी कर दिया जाएगा. आइए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जो आज रात बिग बॉस के घर में ग्रैंड एंट्री लेंगे :-
1. दीपिका कक्कड़ : -
दीपिका को आप सब टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में देख चुके हैं. इस साल ही दीपिका शोएब इब्राहिम के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी. ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका इस सीजन की हाईएस्ट पेड सेलेब्स में से एक हैं.
2. करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा भी बिग बॉस के घर में नजर आएंगे. उन्होंने 'सौभाग्यवती भवा', 'कुबूल है' जैसे टीवी शोज में अभिनय किया है.
3. सृष्टि रोडे
सृष्टि को 'इश्कबाज' और 'छोटी बहू' जैसे डेली सोप्स में देखा चुका है. वह भी इस बार बिग बॉस 12 में हिस्सा लेंगी.
4. नेहा पेंडसे
नेहा ने मराठी और हिंदी टेलीविज़न शोज में अभिनय किया है. हाल ही में वह कपिल शर्मा के साथ 'द फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' नामक शो में नजर आई थी.
5. श्रीसंत
View this post on Instagram
Srishanth 😮😱🙏 Will he join in #wwe 😂 #wwe #wwf #wweraw #sreeshanth #fitness #biceps
क्रिकेट के मैदान के बाद अब दर्शक श्रीसंत को बिग बॉस के घर में भी देखेंगे.
6. अनूप जलोटा और जसलीन मथारू
जसलीन और अनूप जलोटा एक साथ इस शो में हिस्सा लेंगे. जसलीन अनूप जलोटा के साथ उनके शोज में कई दफा परफॉर्म कर चुकी है.
7. दीपक ठाकुर और उर्वशी वाणी
दीपक 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' फिल्म के गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं. वह अपनी एक महिला फैन उर्वशी के साथ इस शो में एंट्री करेंगे.
8. सबा खान और सोमी खान
जयपुर की ये दो बहनें भी एक जोड़ी के रूप में इस शो में भाग लेंगी.
9. रोशमी बनिक और सुरभि राणा
'आउटहाउस ताला खोल' के विजेता रोशमी और सुरभि भी आज रात बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे.
10 .रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह
निर्मल एक पुलिसकर्मी है और उनके दोस्त रोमिल एक वकील हैं. हरियाणा के ये दोस्त भी आपका मनोरंजन करने बिग बॉस के घर में आ रहे हैं.
11. सौरभ पटेल और शिवाशीष मिश्रा
मध्य प्रदेश के ये दो दोस्त आम जनता के रूप में इस शो में हिस्सा लेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2018 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

