टीवी

Bigg Boss 18: नब्बे के दशक की स्टार शिल्पा शिरोडकर पहली प्रतिभागी के रूप में हुईं कंफर्म, 'बिग बॉस' नए प्रोमो में खुलासा

सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार का सीजन 6 अक्टूबर, रविवार को रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाला है. जैसे-जैसे शो का प्रीमियर करीब आ रहा है.

Bigg Boss 18: नब्बे के दशक की स्टार शिल्पा शिरोडकर पहली प्रतिभागी के रूप में हुईं कंफर्म, 'बिग बॉस' नए प्रोमो में खुलासा

Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार का सीजन 6 अक्टूबर, रविवार को रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाला है. जैसे-जैसे शो का प्रीमियर करीब आ रहा है, दर्शकों का उत्साह चरम पर है. इसी बीच, शो के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें पहली प्रतिभागी के रूप में एक रहस्यमयी महिला की झलक दी गई है.

कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा किए गए इस वीडियो में रहस्यमयी महिला खुद को नब्बे के दशक की सनसनी क्वीन बताती है. उन्होंने बताया कि वे अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं. साथ ही उनका यह भी कहना है कि उनका अब सिर्फ एक ही सपना है – सलमान खान के साथ काम करना, जो जल्द ही पूरा होने वाला है.

 

Shilpa Shirodkar Joins ‘Bigg Boss 18’!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

हालांकि, वीडियो में प्रतिभागी की पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बताई गई है, लेकिन यह साफ है कि यह कोई और नहीं बल्कि 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर हैं. शिल्पा शिरोडकर, जो नम्रता शिरोडकर की छोटी बहन हैं, 'बेवफ़ा सनम', 'गोपी किशन' और 'किशन कन्हैया' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 18 में शिल्पा शिरोडकर क्या नया लाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).