टीवी

Bigg Boss 15: राकेश बापट संग रिलेशन पर शमिता शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, फैंस के सवाल पर दिया ये जवाब

इस लाइव सेशन के दौरान शमिता और राकेश ने एक दूसरे खूबियों से कई सारे बातें की हैं. शमिता को फैंस का बनाया नाम शारा भी काफी पसंद आया. तो वहीं दूसरी तरफ शमिता ने राकेश से बिग बॉस 15 में आने की भी रिक्वेस्ट की. जबकि राकेश शो में दोबारा जाने को तैयार नहीं है.

Bigg Boss 15: राकेश बापट संग रिलेशन पर शमिता शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, फैंस के सवाल पर दिया ये जवाब
राकेश बापट और शमिता शेट्टी (Image Credit: Yogen Shah)

बिग बॉस ओटीटी में राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. हालांकि घर के अंदर दोनों कई बार लड़ते भी नजर आए थे. जिसके बाद अब राकेश और शमिता एक बार फिर साथ साथ दिखाई दे रहें हैं. दोनों डिनर डेट से लेकर कई मौकों पर साथ स्पॉट हो चुके हैं लेकिन अब राकेश और शमिता को एक साथ इंस्टा लाइव देखा गया. इस दौरान दोनों अपनी बॉन्डिंग पर काफी बातें की और फैंस के सवाल का जवाब दिया. इस दौरान एक फैन ने शमिता से राकेश के साथ रिलेशन को लेकर सवाल किया. जिस पर शमिता ने कहा ऐसे कौन पूछता है. जिसके बाद वो हंसने लग जाती हैं.

आपको बता दे कि इस लाइव सेशन के दौरान शमिता और राकेश ने एक दूसरे खूबियों से कई सारे बातें की हैं. शमिता को फैंस का बनाया नाम शारा भी काफी पसंद आया. तो वहीं दूसरी तरफ शमिता ने राकेश से बिग बॉस 15 में आने की भी रिक्वेस्ट की. जबकि राकेश शो में दोबारा जाने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि वो बाहर से शमिता के लिए वन मैन आर्मी बनकर उन्हें सपोर्ट करते रहेंगे.

वैसे आपको बता दे कि राकेश और शमिता ने ये लाइव अपने एक ही घर से बैठकर किया. जिसके बाद राकेश सामने आए और उन्होंने सभी को बताया कि वो शमिता के साथ उनके घर पर हैं. वेल राकेश और शमिता ने भले ही अपने रिलेशन पर खुलकर बातें नहीं कही. लेकिन इनके

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).