टीवी

Bigg Boss 15 के नए प्रोमो में Salman Khan ने बढ़ाई कंटेस्टेंटस की धड़कने, शो के थीम से पर्दा उठाकर कहा- होगा दंगल

ग बॉस 15 से सलमान खान का धमाकेदार प्रोमो सामने आ चुका है. जिसमें दबंग एक बार फिर कंटेस्टेंटस के होश उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में सलमान खान जंगल के अंदर नजर आ रहे हैं. जहां वो एक बार फिर स्पीकिंग ट्री से बात करते नजर आ रहें हैं.

Bigg Boss 15 के नए प्रोमो में Salman Khan ने बढ़ाई कंटेस्टेंटस की धड़कने, शो के थीम से पर्दा उठाकर कहा- होगा दंगल
सलमान खान (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) इस समय वूट पर धमाल मचा रहा है. ये शो अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है. जबकि वहीं कुछ ही दिनों में बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की शुरुआत भी होने जा रही है. हर बार की तरह सलमान खान (Salman Khan) के इस सीजन को लेकर भी फैंस बेहद ही बेक़रार हैं. ऐसे बिग बॉस 15 से सलमान खान का धमाकेदार प्रोमो सामने आ चुका है. जिसमें दबंग एक बार फिर कंटेस्टेंटस के होश उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में सलमान खान जंगल के अंदर नजर आ रहे हैं. जहां वो एक बार फिर स्पीकिंग ट्री से बात करते दिखाई दे रहें हैं.

सलमान खान प्रोमो में मच्छरों से परेशान दिखाई दे रहें हैं. जिसके बाद वो पूछते है कि सोने की सुविधा कहां हैं? जिसपर स्पीकिंग ट्री उन्हें बताती है कि जंगल की आगोश में नींद किसे आती है? सर्द हवाएं खूब सतायेंगी. जिसके बाद सलमान कंटेस्टेंटस को वार्निंग देते हुए बताते है कि इस बार जंगल का संकट फैलाएगा दंगल पर दंगल.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आपको बता दे कि सलमान खान का शो बिग बॉस हमेशा से दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जोरदार धमाका लेकर आता है. लेकिन इस बार अपने यूनिक कांसेप्ट से ये पहले ही सबको हैरान करता दिखाई दे रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).