Bigg Boss 15: वीकेंड का वार में सलमान खान का अफसाना खान पर फूटा गुस्सा, कहा- मैं भी बूढ़ा हूं
वीकेंड का वार में सलमान खान ने अफसाना खान की जमकर क्लास लगाई है. अफसाना पर जमकर बरसते हुए सलमान ने कहा कि अफसाना घर के अंदर घटिया कौन है और बढ़िया कौन है? इसका फैसला आप करेंगी?
इस हफ्ते बिग बॉस के घर में अफसाना खान (Afsana Khan) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के बीच जमकर बहस देखने को मिली. दोनों के बीच घर के अंदर ऐसा झगड़ा हुआ कि पूरा घर देखते रह गया. गुस्से में अफसाना खान शमिता शेट्टी के उपर चप्पल तक फेंक दिया था. जिसके बाद अब वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने अफसाना खान की जमकर क्लास लगाई है. अफसाना पर जमकर बरसते हुए सलमान ने कहा कि अफसाना घर के अंदर घटिया कौन है और बढ़िया कौन है? इसका फैसला आप करेंगी? शमिता बूढ़ी है. मैं बूढ़ा हूं. आप एक सेट पैटर्न पकड़ के बैठी हो. आपको ये नहीं करना चाहिए. जिसके बाद प्रोमो में आखिरी में सलमान खान कहते दिखाई देते है कि मेरा चॉइस होता तो आपको घर से बाहर कर देता. जिसके बाद प्रोमो खत्म हो जाता है.
जाहिर है इस वीकेंड का वार में सलमान ने अफसाना की जमकर क्लास लगाईं है. ये तो पक्का हो गया है. वैसे इस प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि जब सलमान अफसाना को फटकार लगा रहे होते है उस दौरान बाकी घर वाले काफी खुश हो जाते हैं. जाहिर है अफसाना की हरकतें कई घर वालों को पसंद नहीं आ रही होगी.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि टास्क के दौरान शमिता और अफसाना के बीच हुए झगड़े को देखकर पूरा घर परेशान हो जाता है. दोनों एक दूसरे के बारे में काफी बुरा भला कहती दिखाई देती हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

