Bigg Boss 15 के नए प्रोमो में Mouni Roy ने दिखाई कातिल अदाएं, करीना के गाने पर किया डांस
मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि अगले साल जनवरी महीने में मौनी अपने दोस्त और बिजनेसमैन सूरज नंबियार से शादी रचाने जा रही हैं.
छोटे परदे की हॉट एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाने से कभी पीछे नहीं रहती हैं. उनका सुपर सेक्सी (Sexy) लुक सभी को बेहद पसंद आता है. मौनी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड (Bold) अंदाज दिखाती रहती हैं. लेकिन अब मौनी रॉय का सुपर बोल्ड लुक नजर आने जा रहा है बिग बॉस 15 के प्रीमियर में. जहां ये हसीना अपनी कातिल अदाओं से आग लगाती दिखाई देंगी. वेल शो शुरू होने से पहले अब मौनी का शानदार प्रोमो सामने आ चुका है. जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है.
इस प्रोमो में मौनी रॉय करीना कपूर खान के गाने रात का नशा पर मौनी रॉय डांस करती दिखाई दे रही हैं. मौनी का ये लुक देखते ही बन रहा है. आप भी देखिए मौनी की ये दिलचस्प अदाएं.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि अगले साल जनवरी महीने में मौनी अपने दोस्त और बिजनेसमैन सूरज नंबियार से शादी रचाने जा रही हैं. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक मौनी के कजिन ने विद्युत् रॉयसरकर ने होमटाउन में एक खबार से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मौनी साल 2022 के जनवरी महीने में शादी करने जा रही हैं. ये शादी दुबई या फिर इटली में हो सकती है. जबकि बिहार में भी इसका रिसेप्शन दिया जा सकता है
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

