Bigg Boss 15 Premiere: सलमान खान का शो बना जंगल तो कंटेस्टेंट की आई शामत, देखिए कौन-कौन पहुंचा घर के अंदर
जैसा की सभी को उम्मीद थी जंगल थीम पर बना बिग बॉस का सीजन पहले ही दिन से रोमांच पैदा करता दिखाई दे रहा है. शो की शुरुआत सलमान खान (Salman Khan) अपने दमदार स्टाइल से करते हैं. वो जंगल है आधी रात है गाने पर परफॉर्म करके एंट्री मारते हैं.
सलमान खान के शो बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. जैसा की सभी को उम्मीद थी जंगल थीम पर बना बिग बॉस का सीजन पहले ही दिन से रोमांच पैदा करता दिखाई दे रहा है. शो की शुरुआत सलमान खान (Salman Khan) अपने दमदार स्टाइल से करते हैं. वो जंगल है आधी रात है गाने पर परफॉर्म करके एंट्री मारते हैं. जिसके बाद वो इस बार के शो की खूबियों से सभी को रूबरू करवाते हैं और घर के बारे में बताते हैं. जो इस बार जंगल में बदल चुका है. जिसके बाद सलमान घर के पहले सदस्य जय भानुशाली से सबको रूबरू करवाते हैं.
जिसके बाद घर में दूसरे सदस्य के रूप में एंट्री मारते हैं विशाल कोटियान. जिनकी एंट्री घर में बिग जी करवाते हैं. शो में बिग जी सलमान के असिस्टेंट के तौर पर नजर आने जा रहें हैं.
View this post on Instagram
तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश एंट्री करती हैं. वो मैं पानी पानी गाने पर डांस करती दिखाई देती हैं. तेजस्वी प्रकाश स्टेज पर सलमान को बताती हैं कि ये शो जीतने की भूख काफी हैं. जिसके बाद विशाल और तेजस्वी के बीच मुकाबला होता है. जबकि वहीं घर के अंदर जय भानुशाली पहली बार रेखा की आवाज सुनते हैं. जिसे सुनकर वो उनके फैन बन जाते हैं.
जिसके बाद घर में विधि पंड्या, सिंबा नागपाल, की एंट्री होती हैं. ये सभी सलामन के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं. जिसके बाद घर में एंट्री होती है उमर रियाज की. जिन्हें घर के अंदर छोड़ने आते हैं आसिम रियाज. इस दौरान सलमान आसिम के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई देते हैं. जिसके बाद स्टेज पर डोनल बिष्ट और ईशान सहगल की एंट्री होती हैं. इस दौरान ईशान और उमर के बीच एक टास्क भी होता है. जिसमें ईशान को चोट लग जाती हैं. जिसके चलते वो उमर पर भड़क उठते हैं. लेकिन उमर इसके लिए उनसे माफी मांगते है लेकिन ईशान उन्हें संभलकर रहने के लिए कहते हैं.
जिसके बाद घर के अंदर एंट्री मारती हैं अकासा सिंह. जो कई शो का हिस्सा रह चुकी हैं. तो वहीं टीवी के हैंडसम हंक करण कुंद्रा भी घर में एंट्री करते दिखाई देते हैं. जिसके बाद ये दोनों सलमान के सामने जंगली परीक्षा देते हैं. इन दोनों के बाद स्टेज पर आती हैं सिंगर अफसाना खान. तितलियां गाने से रिकॉर्ड बनाने वाली सिंगर के साथ सलमान काफी मस्ती करते दिखाई देते हैं. इस दौरान वो सलमान से उनकी शादी को लेकर भी सवाल करते हैं. जहां सलमान कहते हैं कि उनकी उम्र हो चुकी है. जिसके बाद स्टेज पर आते हैं साहिल श्रॉफ और मॉडल मीशा अय्यर एंट्री करते हैं.
जिसके बाद शो आखिरी में स्टेज पर सलमान के पीछे एंट्री मारते रणवीर सिंह. जिन्हें देखकर सलमान हैरान रह जाते हैं और उनके वहां आने का कारण पूछते हैं. तभी शो खत्म हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

