टीवी

Bigg Boss 14: Rakhi Sawant के मिस्ट्री हस्बैंड से मिलना चाहते हैं Vindu Dara Singh, करेंगे शो में एंट्री!

विंदु दारा सिंह जल्द ही बिग बॉस के घर में राखी के कनेक्शन के रूप में एंट्री करने वाले हैं. विंदु ने ई-टाइम्स से हुई बातचीत में कहा कि राखी इस शो पर लोगों का मनोरंजन करने में जुटी हुई हैं. इसलिए वो कई बार चीजें जरुरत से बढ़कर कर देती हैं. वहीं विंदू का कहना है कि कई जगहों पर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने भी राखी को उनके मिस्ट्री हस्बैंड को लेकर टारगेट किया है.

Bigg Boss 14: Rakhi Sawant के मिस्ट्री हस्बैंड से मिलना चाहते हैं Vindu Dara Singh, करेंगे शो में एंट्री!
राखी सावंत और विंदु दारा सिंह (Photo Credits: Instagram)

Vindu Dara Singh Wants to Meet Rakhi Sawant Husband: विंदु दारा सिंह जल्द ही बिग बॉस के घर में राखी के कनेक्शन के रूप में एंट्री करने वाले हैं. विंदु ने ई-टाइम्स से हुई बातचीत में कहा कि राखी इस शो पर लोगों का मनोरंजन करने में जुटी हुई हैं. इसलिए वो कई बार चीजें जरुरत से बढ़कर कर देती हैं. वहीं विंदू का कहना है कि कई जगहों पर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने भी राखी को उनके मिस्ट्री हस्बैंड को लेकर टारगेट किया है.

विंदू ने कहा कि पूरा देश राखी के पति रितेश को देखना चाहता है और मैं भी उन्हें देखने का इंतजार कर रहा हूं. बिग बॉस के विनर रह चुके विंदू ने ये भी कहा कि कई जगहों पर रुबीना दिलैक समेत अन्य कंटेस्टेंट को बेवजह वीकेंड का वार पर लताड़े जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी सावंत का कनेक्शन बनकर घर में जाएंगे Vindu Dara Singh, किया ये खास ट्वीट

विंदू ने बताया कि राखी की मां की तबीयत खराब है और उनका भाई उनकी देखभाल कर रहा है. विंदू ने कहा, "उन्होंने मेरा एक इंटरव्यू देखा जहां मैंने राखी को सपोर्ट किया था जब उन्होंने अभिनव की पेंट का नाडा खींच दिया था. मुझे नहीं लगता कि वो कोई बड़ी बात थी. उसे बेवजह इतना खीचा गया. मुझे नहीं लगता राखी ने किसी गलत सोच के चलते ऐसा किया था. बिग बॉस के मेकर्स ने मुझे फोन किया और पूछा कि क्या मैं राखी के करीब हूं. तब मैंने उन्हें बताया कि वो मुझे भाई कहती है और एक दूसरे को हम लंबे समय से जानते हैं. इसलिए फिर मैं राखी के लिए बिग बॉस के घर में जाने को तैयार हो गया."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).