Bigg Boss 14: विकास गुप्ता की घर में हो गई दोबारा एंट्री, नाराज अर्शी खान ने दी धमकी
इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि विकास गुप्ता अपना टाइम आएगा गाने पर एंट्री करते दिखाई देते हैं. जिसे देखने के बाद सभी घर वाले उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ते हैं.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को हिट बनाने के लिए मेकर्स जी जान से जुटे हुए है. एक बाद एक नए पुराने कंटेस्टेंटस की एंट्री करवा वो शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाना चाहते हैं. इसी कोशिश में अब मेकर्स ने घर में एंट्री करवा दी है विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की. अर्शी खान को पूल में धक्का मारने के लिए बेघर हुए विकास गुप्ता अब एक बार फिर धमाकेदार एंट्री करते दिखाई दिए है. बिग बॉस के नए प्रीव्यू में विकास गुप्ता घर में दोबारा एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं. उन्हें घर में फिर देखने के बाद कई सदस्य जहां खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं वहीं अर्शी खान गुस्से लाल-पीली होती दिखाई दे रही हैं. विकास को दोबारा घर में देखने के बाद नाराज अर्शी बिग बॉस को ही धमकी देती दिखाई दे रही है.
इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि विकास गुप्ता अपना टाइम आएगा गाने पर एंट्री करते दिखाई देते हैं. जिसे देखने के बाद सभी घर वाले उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ते हैं. जबकि वहीं अर्शी को बड़ा झटका लगता है. वो पहले तो विकास से चाय के लिए पूछती हैं. जिसके बाद बिग बॉस से कहती है कि अगर आपने भेजा है तो कोई बात नहीं लेकिन मेरे खेल पर भी असर पड़ेगा.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि घर से मनु पंजाबी के भी बेघर होने की खबर सामने आ रही है. दरअसल इस हफ्ते कम वोट के चलते कश्मीरा शाह घर से बेघर हो गई लेकिन तबीयत ठीक ना हो पाने के कारण मनु पंजाबी को घर बाहर आना पड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

