टीवी

Bigg Boss 14: Salman Khan के शो से बेघर हुईं Sonali Phogat- रिपोर्ट्स

इस हफ्ते सलमान खान की गैरमौजूदगी में बिग बॉस के घर की धाक्कड़ गर्ल सोनाली फोगाट का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए निक्की तंबोली, सोनाली फोगाट, राहुल वैद्य और रुबीना दिलेक नोमिनेट थे. कम वोट मिलने के चलते सोनाली फोगाट घर से बेघर हो गई.

Bigg Boss 14: Salman Khan के शो से बेघर हुईं Sonali Phogat- रिपोर्ट्स
सोनाली फोगाट (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) शो में इस हफ्ते काफी हंगामा देखने मिला. बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले अब नजदीक आ रहा हैं. ऐसे में मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए हर तरीका अपना रहे है. अब ऐसे में खबर आ रही हैं की इस हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) की गैरमौजूदगी में बिग बॉस के घर की धाक्कड़ गर्ल सोनाली फोगाट का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए निक्की तंबोली (Nikki Tamboli), सोनाली फोगाट (Sonali Phogat), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और रुबीना दिलेक  (Rubina Dilaik) नोमिनेट थे. कम वोट मिलने के चलते सोनाली फोगाट घर से बेघर हो गई.

बिग बॉस से जूडी पल पल की खबर देनेवाले 'द खबरी' के ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर उन्होंने सोनाली फोगाट की शोकिंग एलिमिनेशन होने की खबर दी. हालांकि सलमान खान इस हफ्ते अपनी आगामी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में बिझी होने के कारण वीकेंड के वार में शामिल नहीं हो पाएंगे. इसलिए सोनाली का एविक्शन अलग अंदाज में किया गया. हालांकि इस बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: Sidharth Shukla ने बिग बॉस 14 हाउस में दोबारा की एंट्री, Abhinav Shukla के साथ बर्ताव को लेकर लगाई Rahul Vaidya की क्लास

बिग बॉस के घर इस हफ्ते घरवालों को करना होगा सेलीब्रिटीज के तीखे सवालों का सामना. सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, टीना दत्ता जैसे स्टार्स बिग बॉस के घर में हंगामा करेंगे. वहीं इस सवाल जवाब के बाद होगा एलिमिनेशन राउंड जिसमें घर से बेघर सोनाली फोगाट होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).