Bigg Boss 14: सौम्या टंडन उर्फ अनीता भाभी लेंगी 'बिग बॉस 14' में हिस्सा? जानें Viral खबर की सच्चाई
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा है और इसे लेकर अब तक कई सारे सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं. इसी दौरान टीवी शो भाभी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन को लेकर भी खबर थी कि वो 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री ले सकती हैं.
Saumya Tandon is Not Entering Bigg Boss 14 House: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा है और इसे लेकर अब तक कई सारे सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं. इसी दौरान टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन को लेकर भी खबर थी कि वो 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री ले सकती हैं. उन्हें लेकर मीडिया में खबरें भी वायरल थी जिसके बाद आज उन्होंने अपना एक मजेदार वीडियो पोस्ट करते हुए सफाई पेश की है.
सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं बार-बार एक बार फिर साफ कर दूं कि मैं और बिग बॉस...ना...इसलिए कयास लगाना और इसपर लिखना बंद करें. मैं नहीं जा रही हूं."इस वीडियो में सौम्या बेहद मजेदार अंदाज में अपने एक्सप्रेशन्स से ये इस बात की तरफ इशारा करती नजर आ रही हैं कि वो बिग बॉस में एंट्री नहीं ले रही हैं.
आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले सलमान ने इस शो का एक प्रोमो जारी करते हुए कहा था कि इस बार शो में सीन पलटने वाला है. इसी के साथ सलमान इस प्रोमो में झाड़ू-पोछा करते हुए नजर आए थे.
अब दर्शकों को बेसब्री से इस शो को देखने का इंतजार है. हाल ही में खबर आई कि इस शो को एक महीने की देरी से प्रसारित किया जाएगा. कयास लगाया जा रहा है कि इस शो को अक्टूबर महीने से प्रसारित किया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

