टीवी

Bigg Boss 14: सलमान खान ने राहुल वैद्य को दिखाया बाहर का रास्ता, शो से राहुल की हो गई एक्सिट

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. अब गायक राहुल वैद्य को घर से बेघर होना पड़ा है और उन्हें शो के होस्ट सलमान खान ने बाहर का रास्ता दिखाया है.

Bigg Boss 14: सलमान खान ने राहुल वैद्य को दिखाया बाहर का रास्ता, शो से राहुल की हो गई एक्सिट
राहुल वैद्य और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. अब गायक राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को घर से बेघर होना पड़ा है और उन्हें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने बाहर का रास्ता दिखाया है. शो के हालिया प्रोमो में सलमान, राहुल को घर से बाहर का रास्ता दिखाते नजर आए और ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी टास्क नहीं किया था और न ही इसका हिस्सा बनने में उन्होंने कोई दिलचस्पी दिखाई थी.

ट्विटर पर कलर्स चैनल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान राहुल से बेहद नाराज दिखाई पड़ते हैं, क्योंकि वह टास्क में अपना सौ प्रतिशत नहीं दिए हुए रहते हैं. उत्साह व दिलचस्पी में कमी के चलते सलमान राहुल को शो से बाहर निकल जाने को कहते हैं. हालांकि इससे राहुल के फैंस काफी नाराज हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: टास्क में राहुल वैद्य ने रुबीना दिलैक को कहा– नागिन, जैस्मिन भसीन और अभिनव शुक्ला में हुई धक्का-मुक्की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एक यूजर ने लिखा है, "ये क्या है? क्या सलमान सर सीरियस हैं? शो में राहुल की दिलचस्पी नहीं है? खर छोड़िए! राहुल लौटकर आएंगे, नहीं तो शो चल नहीं पाएगा."

किसी और ने लिखा, "ये शो दिन-पर-दिन बदतर होता जा रहा है. जो प्रतिभागी गंभीर हैं, उन्हें बाहर नहीं किया जाना चाहिए. यह ढोंग शर्मनाक है. ये तो दीपिका कक्कड़ वाले सीजन के जैसा ही हो गया."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).