Bigg Boss 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक ने खास अंदाज में सलमान खान का किया शुक्रिया, फैंस से कही ये बातें
शो में सलमान खान और रुबीना दिलैक के बीच शुरुआत में काफी बहस देखने को मिलती थी. सलमान ने कई वीकेंड का वार में रुबीना दिलैक की जमकर क्लास लगाईं थी. जिसके बाद बाहर मौजूद रुबीना के फैंस सलमान खान को ही टारगेट करते दिखाई देते थे.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का ताज रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के सिर सज चुका है. फाइनल में रुबीना ने राहुल वैद्य को हराकर ये बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत के बाद रुबीना दिलैक ने अपने तमाम फैंस का शुक्रिया किया. इसके साथ ही रुबीना ने शो के होस्ट सलमान खान का भी दिल से धन्यवाद किया. रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान संग फोटो शेयर की. इसके साथ ही रुबीना ने सलमान के लिए लिखा कि शुक्रिया सलमान सर, आपके सपोर्ट और पेशेंस के लिए. आपको बता दे कि शो में सलमान खान और रुबीना दिलैक के बीच शुरुआत में काफी बहस देखने को मिलती थी. सलमान ने कई वीकेंड का वार में रुबीना दिलैक की जमकर क्लास लगाईं थी. जिसके बाद बाहर मौजूद रुबीना के फैंस सलमान खान को ही टारगेट करते दिखाई देते थे. लेकिन लगता है रुबीना की सोच काफी अलग वो सलमान की बातों की नसीहत की तौर पर लेती रही. यही कारण है कि शो जीतने के बाद रुबीना ने खास अंदाज में सलमान का शुक्रिया अदा किया है.
इतना ही नहीं रुबीना ने अपने फैंस के लिए भी एक वीडियो बनाया और सबका शुक्रिया अदा किया. इसके साथ एक्ट्रेस ने जल्द ही दोबारा लाइव आकर सबसे बात करने का वादा भी किया है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि फाइनल हफ्ते में 5 कंटेस्टेंटस घर में बचे थे. जिसमें राखी सावंत, अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक बचे हुए थे. ऐसे में शो की शुरुआत में कौन ट्रॉफी जीतेगा उसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन आखिरी में रुबीना ने बाजी मारकर साबित कर दिया किया कि पहले दिन से सबके दिलों पर राज करती रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

