Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक संग झगड़े के बाद घर से बाहर निकली कविता कौशिक, देखें वीडियो
बिग बॉस के दूसरे प्रोमो में अली गोनी और जैस्मिन एक दूसरे को शो में बने रहने के लिए मनाते दिखाई दे रहे हैं. अली जहां जैस्मिन से कहते है कि उन्हें शो में बना रहना चाहिए क्योंकि उन्हें जीतते देखना चाहते हैं.
बिग बॉस में जैसे जैसे शो आगे बढ़ रहा है नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहें हैं. बिग बॉस (Bigg Boss 14) के नए प्रोमो में अब कविता कौशिक (Kavita Kaushik) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिल रही है. जिसके बाद घर का दरवाजा खुल जाता है और कविता घर से बाहर निकल जाती हैं. प्रोमो में सबसे पहले कविता कहती हैं कि घर से बाहर निकल तब बताती हूं. जिससे नाराज रुबीना कहती है कि जो कहना यही कहों. जिसके बाद रुबीना कविता को वार्निंग देते हुए कहती है कि धक्का मत मारो. जिसके बाद कविता रुबीना से कहती है कि क्या वो अपने पति की सच्चाई जानती हैं? जिस पर रुबीना कहती है कि दम है तो मुंह पर बोल. जिससे नाराज कविता कहती है कि एक थप्पड़ खींचकर मारूंगी. चुप रह.
जिसके बाद वीडियो में कविता घर बाहर जाती दिखाई देती हैं. तो वहीं रुबीना कविता को सेंसलेस कहकर बुलाती है और कहती हैं कि फिर से थूका हुआ चाटने के लिए वापस आएगी. आप भी देखिए ये प्रोमो.
View this post on Instagram
तो वहीं बिग बॉस के दूसरे प्रोमो में अली गोनी और जैस्मिन एक दूसरे को शो में बने रहने के लिए मनाते दिखाई दे रहे हैं. अली जहां जैस्मिन से कहते है कि उन्हें शो में बना रहना चाहिए क्योंकि उन्हें जीतते देखना चाहते हैं. जबकि वहीं जैस्मिन अली को अपनी हिम्मत बताते हुए वहां रुकने की बात कहती दिखाई दी.
वेल शो में एक एक करके कंटेस्टेंट बाहर होते जा रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि शो में आगे कौन जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

