टीवी

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने कहा, उनके रिश्ते को परखेगा ये शो

वास्तविक जीवन में पति-पत्नी व कलाकार रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला बिग बॉस 14 में एक साथ शामिल हुए हैं. विवादित शो में पति-पत्नी का एक साथ भाग लेने का विचार आम नहीं है, वहीं उनका कहना है कि यह शो उनके रिश्ते को परखेगा.

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने कहा, उनके रिश्ते को परखेगा ये शो
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

वास्तविक जीवन में पति-पत्नी व कलाकार रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में एक साथ शामिल हुए हैं. विवादित शो में पति-पत्नी का एक साथ भाग लेने का विचार आम नहीं है, वहीं उनका कहना है कि यह शो उनके रिश्ते को परखेगा. रुबीना ने आईएएनएस से कहा, "अभिनव और मैंने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा है. हम अपने बारे में ज्यादा चीजें साझा करना पसंद नहीं करते हैं. इसलिए, सार्वजनिक क्षेत्र में अपने बंधन का प्रदर्शन करना हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा. आशा है कि हम और मजबूत होंगे."

वहीं पत्नी से सहमत होते हुए अभिनव ने कहा, "यह शो साबित करेगा कि हम जोड़ी के रूप में कितने मजबूत हैं. यह हमारे संबंधों की परीक्षा होगी. घर के अंदर अन्य 11 से 12 लोगों से निपटना एक चुनौती है." यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 Preview: सलमान खान के सामने भिड़े सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान, देखें ‘बिग बॉस 14’ का ड्रामा से भरा ये Video

वहीं घर में कैद होने के बाद वह किन चीजों को याद करेंगी, यह पूछे जाने पर रुबीना ने कहा, "मुझे देसी घी बहुत पसंद है. इसके बिना मेरा खाना अधूरा है. दुर्भाग्य से मैं इसे अपने साथ नहीं ले आ सकी. मुझे रोटी पर लगी घी की याद बहुत आएगी." रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शादी की थी।

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).