टीवी

Bigg Boss 14 Promo: टास्क के दौरान राहुल वैद्य ने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के रिश्ते का उड़ाया मजाक, नाराज एक्ट्रेस ने कर दी ये हरकत

घर के अन्दर चल रहे टास्क एक दौरान रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य में कहासुनी हो जाती है. जिसके बाद राहुल वैद्य रुबीना और अभिनव के रिश्ते का मजाक बनाते हैं. जिसे सुनकर रुबीना भड़क जाती हैं

Bigg Boss 14 Promo: टास्क के दौरान राहुल वैद्य ने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के रिश्ते का उड़ाया मजाक, नाराज एक्ट्रेस ने कर दी ये हरकत
बिग बॉस 14 प्रोमो (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के बीच चल रही खींचतान नई नहीं है. राहुल वैद्य को कई बार रुबीना और अभिनव के साथ भिड़ते दिखाई देते रहे हैं. लेकिन दोनों के बीच की ये लड़ाई अब नए लेवल पर जाते हुए दिखाई दे रही है. बिग बॉस के नए प्रोमो में रुबीना और अभिनव के साथ फिजिकल होते दिखाई दिए हैं. दरअसल घर के अन्दर चल रहे टास्क एक दौरान रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य में कहासुनी हो जाती है. जिसके बाद राहुल वैद्य रुबीना और अभिनव के रिश्ते का मजाक बनाते हैं. जिसे सुनकर रुबीना भड़क जाती हैं और वो राहुल को अपने रिश्ते पर कमेंट ना करने की सलाह देती हैं. लेकिन राहुल नहीं रुकते वो लगातार रुबीना और अभिनव का मजाक बनाते है. जिससे रुबीना उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करती हैं.

जबकि वीडियो में आगे अभिनव राहुल को धक्का देने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. जिसे देखकर अली गोनी बीच में आ जाते हैं और वो राहुल को बचाते हैं. आप भी देखिए बिग बॉस का ये पूरा प्रोमो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में अभिनव और रुबीना के रिश्ते में कई बार उतार चढाव देखने को मिलते रहे हैं. कई बार दोनों को एक दूसरे से बहस करते हुए देखा गया है. जिसके चलते राहुल ने भी दोनों के रिश्ते पर निशाना साधा. जिससे रुबीना आहत होती दिखाई दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).