Bigg Boss 14 Preview: सलमान खान के सामने भिड़े सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान, देखें 'बिग बॉस 14' का ड्रामा से भरा ये Video
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है और शो में ड्रामा और विवाद शुरू भी चुका है. इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान 'तूफानी मेंटर' के रूप में नजर आ रहे हैं जो यहां घरवालों और उनके टास्क से जुड़े अहम फैसले लेंगे.
- Read in
- English
Bigg Boss 14 Preview: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है और शो में ड्रामा और विवाद शुरू भी चुका है. इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), गौहर खान (Gauahar Khan) और हिना खान (Hina Khan) 'तूफानी मेंटर' के रूप में नजर आ रहे हैं जो यहां घरवालों और उनके टास्क से जुड़े अहम फैसले लेंगे. अब सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है जोकि आज रात का बताया जा रहा है.
शो का लेटेस्ट एपिसोड में सिद्धार्थ, गौहर और हिना बिग बॉस के घर में सदस्यों को टास्क सौंपते नजर आएंगे. इसी दौरान सिद्धार्थ और गौहर के बीच टास्क देने को लेकर गर्मागर्म बहस शुरू हो जाती है. इतना ही हैं, ये एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट सलमान खान के सामने ही एक दूसरे से भीड़ जाते हैं. गौहर ने सिद्धार्थ को लेकर एक ट्वीट करते हुए उन्हें 'गली का गुंडा' कहा था और इस बात को लेकर भी इन दिनों के बीच कहासुनी होती है.
देखें ये वीडियो:
गौहर ने कहा कि सिद्धार्थ को दूसरों से बात करने की तमीज नहीं है और वो किसी की नहीं सुनते. आपको बता दें कि फिलहाल सारा गुरपाल, जान कुमार सानु, निशांत सिंह मलकानी और रुबीना दिलैक गार्डन एरिया में रह रहे हैं. अब अगर इन्हें घर में एंट्री चाहिए तो इन्हें इन मेंटर्स द्वारा टास्क को स्वीकार करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

