टीवी

Bigg Boss 14 October 14 Episode: टास्क हारने के बाद रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जान कुमार, जैस्मिन भसीन और शहजाद देओल हुए इस हफ्ते नॉमिनेट

तो वहीं टास्क के दौरान संचालक निक्की तंबोली पर जैसे शहजाद सवाल उठाते हैं उसके बाद घर का नजारा बदल जाता है. दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो जाती है. निक्की तंबोली इस दौरान अपशब्द का जमकर इस्तेमाल करती हैं.

Bigg Boss 14 October 14 Episode: टास्क हारने के बाद रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जान कुमार, जैस्मिन भसीन और शहजाद देओल हुए इस हफ्ते नॉमिनेट
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss 14 October 14 Episode: बिग बॉस में इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन टास्क में काफी ड्रामा देखने को मिला. घर में बंटे 2 ग्रुप के बीच जमकर खींचतान देखने को मिली. हालांकि टास्क की शुरुआत में घर में आए सीनियर्स कंटेस्टेंट ने फ्रेशर से खूब मस्ती करवाई. राहुल वैद्य, एजाज खान अभिनव शुक्ला ने इस दौरान जमकर एंटरटेन किया. लेकिन मस्ती मजाक का ये सिलसिला ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. जिसके बाद टास्क जीतने की कोशिश में दोनों गुटों के बीच जमकर छीना झपटी शुरू हो गई.

तो वहीं टास्क के दौरान संचालक निक्की तंबोली पर जैसे शहजाद सवाल उठाते हैं उसके बाद घर का नजारा बदल जाता है. दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो जाती है. निक्की तंबोली इस दौरान अपशब्द का जमकर इस्तेमाल करती हैं.

इस झगड़े के बाद जैस्मिन भसीन भी निक्की तंबोली पर उंगली उठाती है. जिससे साउथ की ये एक्ट्रेस अपसेट हो जाती है और उन्हें भी अपशब्द कहती है. जिसे सुनने के बाद जैस्मिन बर्दाशत नहीं कर पाती और वो रोने लग जाती हैं. जिसके बाद वो इस बारे में बिग बॉस से शिकायत करती हैं.

जिसके बाद टास्क में शहजाद देओल और निशांत मलखानी के बीच जमकर बहस होती है. ऐसे में शहजाद निशांत को छक्का कहकर बुलाते हैं. जिसे सुनने के बाद रुबीना अपसेट हो जाती हैं और शहजाद को समझाती है कि ये गाली नहीं है ऐसे में उन्हें नेशनल टीवी पर इस बारे में माफी मंगनी चाहिए.

टास्क के अंत में संचालक निक्की टीम बी को विनर बनाती है. जिसके चलते रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जान कुमार, जैस्मिन भसीन और शहजाद देओल टास्क हार जाते हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 12:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).