Bigg Boss 14 October 13 Episode: इम्युनिटी टास्क के दौरान आपस में भिड़े घर वाले, निक्की तंबोली और जान कुमार के बीच बढ़ी नजदीकियां
जैसे ही टास्क शुरू होता है घर का पूरा माहौल बदल जाता है. दोनों ही टीम एक दूसरे का गेम बिगाड़ने में जुट जाती हैं. इस दौरान एजाज संग कई कंटेस्टेंट के बीच जमकर खींचतान देखने को मिली.
Bigg Boss 14 October 13 Episode: पहले हफ्ते में ही सारा गुरपाल के बाहर हो जाने के बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदला हुआ है. हर कोई अपने आप को बचाने में जुट गया है. जिसका नजारा घर में हुए इम्युनिटी टास्क में देखने को मिला. घर के सभी प्रेशर सदस्यों को बिग बॉस ने 2 टीम में बांट दिया. एक टीम में जहां अभिनव, रुबीना, शहजाद, जान कुमार और जैस्मिन है वहीं दूसरी तरफ एजाज, निशांत, राहुल और पवित्रा एक टीम है. जबकि वहीं निक्की तंबोली को बतौर जज रखा गया है कि वो इस बार के नॉमिनेशन से सेफ हैं.
जैसे ही टास्क शुरू होता है घर का पूरा माहौल बदल जाता है. दोनों ही टीम एक दूसरे का गेम बिगाड़ने में जुट जाती हैं. इस दौरान एजाज संग कई कंटेस्टेंट के बीच जमकर खींचतान देखने को मिली. जबकि राहुल वैद्य और अभिनव के बीच भी कई बार धक्कामुक्की होती दिखाई दी. जिसके बाद बिग बॉस सभी को समझते है कि टास्क सिर्फ बिगाड़ने का नहीं बल्कि बनाने का भी है.
Dono teams juti huyi hain banaane mein apna farmland. Kaunsi team ki hogi jeet?#BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/IQhA1qlq8s
— COLORS (@ColorsTV) October 13, 2020
हालांकि बिग बॉस की इस वार्निंग के बाद भी घर के अन्दर सबके बीच खींचतान दिखाई देती है. हालांकि टास्क के दौरान सिद्धार्थ, हिना और गौहर अपने पॉवर के दम पर टास्क को इंटरस्टिंग बनाते दिखाई देते हैं. लेकिन घर में एक ऐसा टाइम आ जाता है कि जब सभी मिलकर एक दूसरे का टास्क खराब करने में जुट जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

