Bigg Boss 14: Nikki Tamboli पर भड़कीं ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant, जमकर हुई गाली-गलौच (Watch Video)
सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में घरवालों के बीच काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में हाल ही में एंट्री करने वाली राखी सावंत यहां एंटरटेनमेंट के साथ ही ड्रामा का लेवल भी बढ़ाती नजर आ रही हैं. राखी की घर में एंट्री के समय से ही निक्की तंबोली से के साथ काफी बहस देखने को मिल रही है.
Bigg Boss 14: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में घरवालों के बीच काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में हाल ही में एंट्री करने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) यहां एंटरटेनमेंट के साथ ही ड्रामा का लेवल भी बढ़ाती नजर आ रही हैं. राखी की घर में एंट्री के समय से ही निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) से के साथ काफी बहस देखने को मिल रही है. लेकिन अब ये विवाद और भी उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है. इतना कि बात अब गाली-गलौच तक आ गई है.
राखी द्वारा अपमानजनक शब्द सुनकर निक्की घर के एक कोने में बैठकर रोती हुई नजर आईं. राखी निक्की को छेड़ते हुए जान कुमार सानु संग उनकी नकल करती हैं और कहती हैं कि वो लड़कों को कोने में लेकर जाती हैं. इसी के साथ राखी कहती हैं कि निक्की के शरीर से बदबू आती है क्योंकि वो बाथरूम में जाकर कचरा सुनती हैं.
इतना ही नहीं राखी कम नहीं थी कि अर्शी खान भी उनके साथ मिलकर निक्की की खिल्ली उड़ाने लगती हैं. इन दिनों की बाते सुनकर निक्की काफी दुखी हो जाती हैं और रोने लगती हैं. निक्की बाहर आकर रोते हुए कहती हैं कि वो इतनी गंदी गालियां देती हैं और लोग उसे एन्जॉय करते हैं.
View this post on Instagram
आपको याद दिला दें बिग बॉस द्वारा दिए गए एक कार्य के दौरान बुधवार और गुरुवार को राखी निक्की कोगाली देती हैं जिसे सुनकर अन्य लोग हंस पड़ते हैं और उनकी बातों को लाइटली लेते हैं. लेकिन निक्की को इस बात से काफी चोट पहुंची है और अब वो इसी बात का जिक्र करती नजर आईं.
राखी की हरकतों को देखते हुए घर वाले उनके खिलाफ उठ खड़े होते हैं. इस दौरान मनु पंजाबी और राखी सावंत के बीच विवाद देखने को मिलता है. निक्की और मनु काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन राखी अर्शी और कश्मीरा के साथ मिलकर उसे अलग रंग देने की कोशिश में नजर आती हैं. इसी बात से मनु बौखलाए हुए थे और बाद में वो राखी द्वारा पकाया गया भोजन खाने से भी इनकार कर देते हैं.
राखी के इस बर्ताव पर घरवाले भी खफा नजर आते हैं. अली गोनी, राखी को समझाते हैं कि नॉमिनेशन से पहले ये सब क्यों कर रहे हो. सारे लोग इसके खिलाफ हैं. इस बीच राखी और मनु पंजाबी के बीच भी बहस हो जाती है. दरअसल, निक्की और मनु की दोस्ती पर कश्मीरा, अर्शी और राखी अलग ही लिंकअप कर रहे होते हैं जिससे मनु भी नाराज हैं. मनु, राखी के हाथ से बना खाना खाने से मना कर देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

