Bigg Boss 14 के प्रीमियर पर पहुंची निक्की तंबोली की ड्रेस पर लगा कॉपी होने का आरोप, डाइट सब्या ने शेयर की पोस्ट
डाइट सब्या के पेज पर एक पोस्ट की गई है. जिसमें निक्की तंबोली ने वैसी ही ड्रेस पहनी है जिसे केंडल जेनर ने पहन रखा है. दोनों का आउटफिट काफी हद्द तक मिलता जुलता है.
डाइट सब्या (Diet Sabya) को सोशल मीडिया का फैशन पुलिस माना जाता है. ये सोशल मीडिया पेज पर सेलेब्स के फैशन पर कड़ी नजर रखता है और उनके कॉपी ड्रेस पर सवाल खड़े करते रहता है. ऐसे में अब डाइट सब्या के निशाने पर जो सेलेब्रिटी आया उसका कनेक्शन बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से है. जी हां, बिग बॉस के घर में इस सीजन एंट्री करने वाली निक्की तंबोली की ड्रेस पर डाइट सब्या ने कॉपी करने का आरोप लगाया है. दरअसल डाइट सब्या के मुताबिक बिग बॉस के प्रीमियर पर निक्की तंबोली ने केंडल जेनर की ड्रेस की कॉपी की है.
डाइट सब्या के पेज पर एक पोस्ट की गई है. जिसमें निक्की तंबोली ने वैसी ही ड्रेस पहनी है जिसे केंडल जेनर ने पहन रखा है. दोनों का आउटफिट काफी हद्द तक मिलता जुलता है. निक्की की इस ड्रेस को फैशन डिजाइनर केन फेरंस ने डिजाइन किया है. आपको बता दे कि केन ने इस बार बिग बॉस के घर में जाने वाले दूसरे सदस्य जैसे रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी, सारा गुरपाल, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के ड्रेस को भी डिजाइन किया है. आप भी देखिए ये पोस्ट.
बात करें निक्की तंबोली तो घर में उनकी मौजूदगी अब तक काफी चर्चा बटोर रही है. उनके बड़बोलेपन के चलते किसी को निक्की का ये अंदाज पसंद आ रहा है तो कोई उनसे खफा दिखाई दे रहा है. निक्की ने साउथ की फिल्म कंचना 3 में काम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

