टीवी

Bigg Boss 14: कविता कौशिक के पति रोनित बिस्वास का खुलासा, कहा- अली गोनी का बर्ताव देख पुलिस में मौजूद रिश्तेदारों ने दी कंप्लेन फाइल करने की सलाह

रोनित ने अपने इंटरव्यू में कहा कि प्रोमो में देखने के बाद पहले मैं काफी अपसेट हुआ था. लेकिन उसके बाद जब मैंने देखा कि कविता किस तरह से पूरी लड़ाई में हिम्मत के साथ खड़ी रहीं उसे देखने के बाद मुझे उनपर गर्व हो रहा है.

Bigg Boss 14: कविता कौशिक के पति रोनित बिस्वास का खुलासा, कहा- अली गोनी का बर्ताव देख पुलिस में मौजूद रिश्तेदारों ने दी कंप्लेन फाइल करने की सलाह
अली गोनी और कविता की लड़ाई पर बोले पति रोनित (Photo Credits: Instagram)

बीते दिनों बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में कविता कौशिक (Kavita Kaushik) और अली गोनी (Aly Goni) के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिली. घर में नियम तोड़ने के आरोप में कविता ने जब अली गोनी के सामान को जब्त करना शुरू किया तो माहौल बिगड़ गया. गुस्से से लाल अली घर के चीजों पर लात मारते दिखाई दिए. इस दौरान कविता घायल होते दिखाई दी. जिसके बाद वो घर से बाहर निकलने की बात कहती दिखाई दी. इस पूरी लड़ाई ने घर के बाहर मौजूद कविता के पति रोनित बिस्वास को काफी अपसेट कर दिया. रोनित ने एक ईटाइम्स से बात करते हुए अपनी पूरी बात रखी है.

रोनित ने अपने इंटरव्यू में कहा कि प्रोमो में देखने के बाद पहले मैं काफी अपसेट हुआ था. लेकिन उसके बाद जब मैंने देखा कि कविता किस तरह से पूरी लड़ाई में हिम्मत के साथ खड़ी रहीं उसे देखने के बाद मुझे उनपर गर्व हो रहा है. घर में कई लड़के महिलाओं के साथ खड़े रहने और हिम्मत बनने की बात कहते हैं लेकिन कविता के साथ हो रही लड़ाई में साथ खड़ा नहीं रहा. हालांकि कविता काफी स्ट्रोंग हैं जो भी उनसे लडेगा या साइड लाइन करेगा उसे जरूर फूटेज मिलेगा.

इसके साथ ही रोनित ने खुलासा किया कि पुलिस और सरकारी महकमे में मौजूद उनके कई रिश्तेदारों ने शो देखने के बाद उनसे बात की और एक्शन लेने पर बात की. रोनित के मुताबिक उन्होंने उनसे अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की भी सलाह दी. लेकिन रोनित ने ऐसा करने से मना कर दिया. रोनित के मुताबिक वो चैनल और प्रोडक्शन से सख्त एक्शन की उम्मीद कर रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).