टीवी

Bigg Boss 14 से बेघर होने के बाद जैस्मिन भसीन दोस्तों के साथ जमकर कर रही हैं पार्टी, देखिए तस्वीरें

घर से बाहर आने के बाद जैस्मिन ने कई खुलासे किये. जहां उन्होंने रुबीना दिलैक से लेकर राखी सावंत तक को आड़े हाथ लिया. लेकिन अब जैस्मिन बिग बॉस से बाहर निकलकर दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दे रही हैं.

Bigg Boss 14 से बेघर होने के बाद जैस्मिन भसीन दोस्तों के साथ जमकर कर रही हैं पार्टी, देखिए तस्वीरें
जैस्मिन भसीन ने दोस्तों के साथ पार्टी की (Image Credit: Yogen Shah)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) भले ही टीआरपी के मामले कमाल ना दिखा पा रहा है. लेकिन इसके कंटेस्टेंट की लोगों के बीच काफी पॉपुलारिटी देखने को मिल रही है. घर में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी की बॉन्डिंग ने लोगों को इस जोड़ी का फैन बना डाला. सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर काफी बातें देखने को मिल रही है. हालांकि जैस्मिन भसीन अब शो से बाहर हो चुकी हैं. कम वोट मिलने के चलते वो पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गई. घर से बाहर आने के बाद जैस्मिन ने कई खुलासे किये. जहां उन्होंने रुबीना दिलैक से लेकर राखी सावंत तक को आड़े हाथ लिया. लेकिन अब जैस्मिन बिग बॉस से बाहर निकलकर दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दे रही हैं.

दरअसल कल जैस्मिन अपने खास दोस्त भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, पुनीत पाठक संग पार्टी करती दिखाई दी. इन सभी को जुहू के एक रेस्तरां में स्पॉट किया गया. इस मौके पर इन सभी का जोश देखते ही बन रहा था. आप भी देखिए इनकी ये खास तस्वीरें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में रहते हुए जैस्मिन एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट मानी जा रही थी. अली के साथ उनके बांड ने लोगों के दिल में जगह बनाई. तो वहीं जैस्मिन ने घर के अन्दर अली के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बातें की. लेकिन जब वो रुबीना, अभिनव और अली के साथ नॉमिनेट हुई तो कमजोर पड़ गई. इन सब में उन्हें सबसे कम वोट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).