टीवी

Bigg Boss 14: फिनाले आने से पहले खत्म हो गई हैं रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की दुश्मनी?

रुबीना और राहुल के बीच बढ़ती नजदीकी इनकी दुश्मनी के खत्म होने का इशारा कर रही हैं. आपको बता दे कि शो में राहुल और रुबीना के बीच जमकर नोक-झोक हो चुकी है. जिसके चलते अभिनव भी राहुल से पूरे शो में नाराज रहे.

Bigg Boss 14: फिनाले आने से पहले खत्म हो गई हैं रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की दुश्मनी?
रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच है. शो खत्म होने में महज चंद दिन बचे है. तो वही दर्शकों को टॉप 5 कंटेस्टेंट भी मिल चुके हैं. रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, राखी सावंत, अली गोनी और निक्की तंबोली शो की ट्रॉफी जितने के लिए रेस में हैं. ऐसे में अब घर के अन्दर एक पुरानी दुश्मनी खत्म होती दिखाई दे रही है. दरअसल इस हफ्ते घर में कई आरजे पहुंचे हैं. जिन्होंने घर के सभी सदस्यों से कई खट्टे मीठे सवाल पूछे. इस दौरान रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच दुश्मनी खत्म होती दिखाई दे रही है. दरअसल आरजे जब राहुल को रुबीना के लिए गाना गाने के लिए कहते हैं तो जिसके बाद राहुल जादू तेरी नजर गाते दिखाई देते हैं. जिसे देखकर रुबीना भी खुश हो जाती हैं. जिसके बाद दोनों एक साथ डांस भी करते हैं.

रुबीना और राहुल के बीच बढ़ती नजदीकी इनकी दुश्मनी के खत्म होने का इशारा कर रही हैं. आपको बता दे कि शो में राहुल और रुबीना के बीच जमकर नोक-झोक हो चुकी है. जिसके चलते अभिनव भी राहुल से पूरे शो में नाराज रहे. लेकिन अब इनकी ये नई बॉन्डिंग सभी को काफी इम्प्रेस करने वाली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वैसे शो राखी सावंत और अली गोनी के बीच एक बार फिर टकराव देखने को मिल रही है. आर जे के सवालों पर दोनों एक दूसरे पर जुबानी हमला करते दिखाई देते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).