टीवी

Bigg Boss 14 inside House Photos: बिग बॉस 14 के घर के अंदर की तस्वीरें आई सामने, ऐसा होने जा रहा है नजारा

बिग बॉस 14 में एक बार फिर सिंगल और डबल बेड दिखाई दे रहे हैं जबकि बेडरूम का कलर अलग अलग रंगों से संजा होगा. डाइनिंग एरिया और किचन एरिया भी काफी शानदार होने जा रहा है.

Bigg Boss 14 inside House Photos: बिग बॉस 14 के घर के अंदर की तस्वीरें आई सामने, ऐसा होने जा रहा है नजारा
बिग बॉस के घर की तस्वीरें (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की शुरुआत होने जा रही है मेकर्स ने इसे खास बनाने के लिए लगभग पूरी तैयारियां कर ली है. 3 अक्टूबर से होने जा रहे इस सीजन को खास बनाने में मेकर्स कोई कमी नहीं छोड़ रहें हैं. कोरोना वायरस के इस काल में बिग बॉस के घर में और नियम कायदे में क्या बदलाव दिखाई देने जा रहें हैं. इसे लेकर सभी लोगों के मन में काफी उत्सुकता है. ऐसे में अब बिग बॉस का घर कैसा होने जा रहा है? उसकी तस्वीरें सामने आ चुकी है. दरअसल बिग बॉस के घर की लीक तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है. इस बार के घर में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.

बिग बॉस 14 में एक बार फिर सिंगल और डबल बेड दिखाई दे रहे हैं जबकि बेडरूम का कलर अलग अलग रंगों से संजा होगा. डाइनिंग एरिया और किचन एरिया भी काफी शानदार होने जा रहा है. सलमान के साथ बात करने के लिए सभी घर वाले साथ बैठ सके उसके लिए भी ख़ास सोफा बिठाया गया है. जो इस बार सिल्वर कलर का होने जा रहा है. आप भी देखिए घर के अन्दर की खास तस्वीरें.

बिग बॉस के घर की Photo
बिग बॉस के घर की Photo
बिग बॉस के घर की Photo

इस बार के बिग बॉस का सीजन काफी ग्रांड तरीके से होने जा रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान, शहनाज गिल सहित नाम सलमान खान के साथ मिलकर कंटेस्टेंट का स्वागत करने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).