टीवी

Bigg Boss 14: दिवाली पर घरवालों से गिफ्ट पाकर इमोशनल हुए कंटेस्टेंटस, किसी के निकले आंसू, तो कोई खुशी से झूम उठा

डेढ़ महीने बाद घरवालों से मिली सौगात को देख घर के अंदर लगभग हर सदस्य बेहद इमोशनल होता दिखाई दिया. कोई अपने घर से आई चीजों को देखकर रो पड़ा तो कोई उनकी खुशी को देखकर.

Bigg Boss 14: दिवाली पर घरवालों से गिफ्ट पाकर इमोशनल हुए कंटेस्टेंटस, किसी के निकले आंसू, तो कोई खुशी से झूम उठा
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आज का दिन बेहद ही इमोशनल होने जा रहा है. क्योंकि आज दिवाली के मौके पर घर के अंदर कंटेस्टेंटस को उनके घर से आए गिफ्ट मिलने जा रहे हैं. डेढ़ महीने बाद घरवालों से मिली सौगात को देख घर के अंदर लगभग हर सदस्य बेहद इमोशनल होता दिखाई दिया. कोई अपने घर से आई चीजों को देखकर रो पड़ा तो कोई उनकी खुशी को देखकर. बिग बॉस के नए प्रोमो में जहां सबसे पहले राहुल वैद्य अपने मां और बाबा से दूरी को मिस करते दिखा. इसके साथ वो वादा करते हैं कि वो अगली दिवाली उनके साथ मनाएंगे.

तो वहीं पवित्रा पुनिया भी अपने पैरेंट्स को ग्रांटेड लेने पर सॉरी फील करती दिखाई दी. पवित्रा सबके सामने अपने पैरेंट्स से इसके लिए माफी मांगती हैं. तो वहीं पवित्रा और राहुल को देख एजाज भी रो पड़ते हैं. घर का पूरा नजारा बेहद ही इमोशनल भरा हो जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv)

आपको बता दे कि आज एक बार फिर सलमान खान सभी घर वालों एक सामने वीकेंड का वार लेकर हाजिर होंगे. जिनके सामने एक बार फिर कविता और एजाज का झगड़ा देखने को मिल रहा है. जहां कविता सलमान के सामने एजाज की शिकायत करती दिखाई देती हैं वहीं एजाज कविता से अपशब्द का इस्तेमाल ना करने को कहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).