Bigg Boss 14: राहुल वैद्य को कैप्टन बनाने की खातिर अली और जैस्मिन ने छोड़ा रुबीना और अभिनव का साथ
बिग बॉस 14 में कैप्टन टास्क की रेस में लगे राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक के बीच जितनी खींचतान देखने को मिल रही है उससे ज्यादा अब जैस्मिन और रुबीना के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है.
Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच नया कैप्टन बनने के टास्क में घर वाले पूरी तरह से बंट गए हैं. इस टास्क में जिसके सबसे ज्यादा और सही हार्ट होंगे वो घर नया कैप्टन बनेगा. ऐसे में सभी घर वाले अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने में जुट गया है. इस कोशिश में अब घर के अन्दर दोस्ती टूटती दिखाई दे रही हैं. दरअसल अली गोनी और जैस्मिन भसीन राहुल वैद्य को कैप्टन बनाना चाहते हैं जिसके चलते रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती अब तार तार होती दिखाई दे रही हैं.
बिग बॉस के नया प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि टास्क के दौरान जैस्मिन और अली जहां रुबीना के खिलाफ बातें कर रहें हैं वहीं रुबीना और अभिनव भी उनके खिलाफ तयारी करते दिखाई देते हैं. जबकि टास्क के दौरान जैस्मिन रुबीना से साफ़ कहती हैं कि वो किसी की सगी नहीं है और वो सबकी फाड़ देंगी. जिसके बाद रुबीना अभिनव से कहती हैं कि अगर अली गेम में ताकत का इस्तेमाल कर रहें हैं तो उन्हें भी करना चाहिए. जिसके बाद घर में तोड़ फोड़ देखने को मिलती हैं.
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में अब तक अली गोनी, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच दोस्ती देखी जाती रही है. लेकिन इस टास्क के बाद अब इन चारों की दोस्ती में दरार आनी तय है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

