टीवी

Bigg Boss 13: सीक्रेट रूम पहुंचे पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला, अरहान ने रश्मि को लेकर किया बड़ा खुलासा

बिग बॉस आज सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर निकलने का आदेश देते हैं. हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला को एक सीक्रेट रूम भेज दिया जाता है. जहां पारस छाबड़ा पहले से मौजूद रहते हैं.

Bigg Boss 13: सीक्रेट रूम पहुंचे पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला, अरहान ने रश्मि को लेकर किया बड़ा खुलासा
Bigg Boss 13 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में चल रहे ट्विस्ट और टर्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कल हुए वीकेंड का वॉर में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) इमोशनल होकर घर से बेघर हुई. जिसके बाद नाराज असीम रियाज (Asim Riaz) एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ भिड़ते दिखाई दिए. लेकिन आज ऑनएयर होने जा रहे एपिसोड के प्रीव्यू को देखे तो आगे घर में काफी तमाशा होता दिखाई दे देगा. बिग बॉस आज सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर निकलने का आदेश देते हैं. जिसके बाद शहनाज गिल अपसेट हो जाती है. जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला को एक सीक्रेट रूम भेज दिया जाता है. जहां पारस छाबड़ा पहले से मौजूद रहते हैं. सीक्रेट रूम में पहुंच सिद्धार्थ और पारस पूरे घर पर नजर रख रहे हैं.

तो वहीं दूसरी तरफ अरहान खान शेफाली बग्गा के सामने रश्मि देसाई को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए दिखाई देते हैं. अरहान शेफाली से बात करते हुए कहते हैं कि खत्म हो चुकी थी रश्मि देसाई, रोड पर थी. वहां से लेकर यहां तक मैं रश्मि को कैसे लेकर आया हूं मैं ही जानता हूं. जिसे सीक्रेट रूम में बैठे पारस और सिद्धार्थ सुन लेते हैं जिसके बाद पारस ये बात रश्मि को बताने की बातें करते हुए दिखाई दिए. जाहिर इस पारस के इस खुलासे के बाद रश्मि और अरहान के रिश्ते में और भी ट्विस्ट आ सकता हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sidnaazlover (@sidnaazlover_) on

तो वहीं दूसरी तरफ घर में आए विकास गुप्ता को देख पारस छाबड़ा दावा करते हैं कि मैं बताऊंगा कि घर का असली मास्टर माइंड कौन है? नॉमिनेशन टास्क में ज्यादातर घर वाले शहनाज का नाम लेते दिखाई दिए. जिससे सिद्धार्थ और पारस उनके ऊपर कमेंट करते नजर आए.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2019 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).