टीवी

Bigg Boss 13: कम वोट मिलने के चलते घर से बेघर हो गई हैं हिमांशी खुराना?

घर एक अंदर खेलते हुए हिमांशी खुराना की बॉन्डिंग सबसे ज्यादा असीम रियाज और शेफाली जरीवाला के साथ दिखाई दी.

Bigg Boss 13: कम वोट मिलने के चलते घर से बेघर हो गई हैं हिमांशी खुराना?
हिमांशी खुराना (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते जो सदस्य घर से बेघर होने जा रहा है उसका नाम है हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana ). बतौर वाइल्ड कार्ड (Wild Card) एंट्री करने वाली हिमांशी खुराना अब घर से बेघर हो चुकी हैं. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, असीम रियाज और हिमांशी खुराना में से हिमांशी को सबसे कम वोट मिले हैं. जिसके बाद अब उन्हें घर के बाहर आना पड़ा है. दरअसल घर के बाहर शहनाज गिल के साथ हुई लड़ाई के चलते मेकर्स ने हिमांशी को शो में आने का मौका दिया. पंजाब की इस सिंगर ने घर में एंट्री के साथ ही भूचाल ला दिया. हिमांशी को देख शहनाज परेशान हो उठी जिसके बाद क्यूट शहनाज गिल का एक अलग रूप सभी को देखने को मिला.

घर एक अंदर खेलते हुए हिमांशी खुराना की बॉन्डिंग सबसे ज्यादा असीम रियाज और शेफाली जरीवाला के साथ दिखाई दी. तो वहीं असीम को हिमांशी को प्यार भी हो गया. जिसका उन्होंने सभी के सामने खुलकर इजहार किया. तो वहीं हिमांशी ने भी असीम को अपना अच्छा दोस्त बताया और उन्हें बदले में प्यार ना कर पाने के लिए माफी मांगी.

 

View this post on Instagram

 

Blessed soul 😇😇 #Himanshikhurana #biggboss13 #bb13 #voot @colorstv Follow #realhimanshi on Twitter Pic credit: #alli_nawaz

A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on

असीम और हिमांशी की इस बॉन्डिंग से घर में काफी हल्ला हुआ फिर चाहे वो सिद्धार्थ शुक्ला हो पारस छाबड़ा हिमांशी के लिए असीम ने हर किसी से टक्कर ली. तो वहीं दूसरी तरफ शहनाज के साथ हिमांशी का खट्टा मिट्ठा रिश्ता रहा. घर के बाहर की लड़ाई घर के अंदर भी कई मौकों पर दिखाई दी. जबकि वहीं टास्क के दौरान दोनों ने कई बार एक दूसरे को सपोर्ट भी किया. लेकिन घर से बेघर होने से पहले शहनाज ने हिमांशी की जमकर नकल की थी. जिससे नाराज हिमांशी ने उन्हें कभी ना माफ करने की बात कही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).