Bigg Boss 13 Fame Himanshi Khurana Tested COVID-19 Positive: हिमांशी खुराना को हुआ कोरोना वायरस, कहा- किसान आंदोलन में हुई थी शामिल
पंजाबी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस प्रतियोगिता हिमांशी खुराना भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी अपने फैंस को दी.
देश और दुनियाभर में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है. बॉलीवुड के स्टार्स भी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं. इस बीच खबर आ रहीं है कि पंजाबी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस प्रतियोगिता हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी अपने फैंस को दी.
हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए लिखा," मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं कि मैंने पूरी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरा कोविड -19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है. जैसे कि आप सभी को पता है कि मैं दो दिन पहले किसानों द्वारा निकाली गई रैली में शामिल हुई थी. वह इलाका काफी भीड़-भाड वाला था. जिस वजह से मैंने सोचा कि आज शाम को अपनी शूटिंग पर जाने से पहले अपना कोविड -19 का टेस्ट करवा लूं." यह भी पढ़े: Shweta Tiwari Tests Positive for COVID-19: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हुआ कोरोना वायरस, बेटी पलक तिवारी संग हुई होम क्वारंटाइन
हिमांशी खुराना ने अपने फैंस को गुजारिश करते हुए लिखा, "मैं उन लोगों से निवेदन करना चाहती हूं कि, जो लोग मेरे संपर्क में आए थे वो अपनी कोरोना टेस्ट की जांच करवा ले और रैली के दौरान कृपया सावधानी बरते. जो लोग रैली में आंदोलन कर रहे है, उनसे में अनुरोध करना चाहुंगी कि, वो यह न भूले की अब भी हम कोरोना जैसी बीमीरी से जंग लड़ रहे है. इसलिए आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखिए." यह भी पढ़े: Aftab Shivdasani Tests Positive For COVID-19: कोरोना की चपेट में आए आफताब शिवदासानी, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील
हिमांशी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. वहीं हिमांशी सोशल मुद्दों पर भी अपनी राय बेबाक होकर देती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो हिमांशी खुराना और असीम रियाज 'ख्याल रख्या कर' और 'कल्ला ही सोना नई' म्यूजिक अल्बम में एक साथ नजर आए थे. इन दोनों अल्बम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर धमाल मचा दिया था. वहीं फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

