टीवी

Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में हुई भर्ती: रिपोर्ट

हिमांशी खुराना उन तमाम सेलेब्स में से एक थी जो किसान बिल के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुई थी. इस आंदोलन में शामिल होने के बाद ही हिमांशी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई.

Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में हुई भर्ती: रिपोर्ट
हिमांशी खुराना (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से चर्चा में आई पंजाब (Punjab) की सिंगर हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने कुछ दिन पहले लोगों को बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. जिसके बाद हिमांशी ने उन तमाम लोगों से अपील की थी जो उनके संपर्क में आए थे वो अपनी कोरोना की जांच करा ले. जिसके बाद डॉक्टरों ने हिमांशी को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी थी. लेकिन अब हिमांशी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट ये सामने आ रही है कि उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक हिमांशी की तबीयत पहले खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि हिमांशी खुराना को बुखार 105 डिग्री तक है जबकि उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. पहले हिमांशी की लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन फिर उन्हें चंडीगढ़ अस्पताल में एडमिट किया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13 Fame Himanshi Khurana Tested COVID-19 Positive: हिमांशी खुराना को हुआ कोरोना वायरस, कहा- किसान आंदोलन में हुई थी शामिल

आपको बता दे कि हिमांशी खुराना उन तमाम सेलेब्स में से एक थी जो किसान बिल के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुई थी. इस आंदोलन में शामिल होने के बाद ही हिमांशी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).