डिप्रेशन में हैं बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट अरहान खान, परिवार के साथ बिता रहें है समय
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. सुशांत के ऐसा करने के पीछे डिप्रेशन (Depression )को कारण माना जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्टर पिछले 6 महीने से डिप्रेशन की दवाएं ले रहा था. लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने मेडिसिन सही तरीके से लेनी बंद कर दी थी. तो वहीं पुलिस में मामले की छानबीन में जुट गई है और उशन्त के मौत के कारणों का पता लगा रही है.
सुशांत सिंह राजपूत के अचानक आत्महत्या कर लेने के बाद एक बार फिर डिप्रेशन का मुद्दा गहरा गया है. फिलहाल हर कोई इस बारे में बातें कर रहा है. ऐसे में खबर आ रही है कि बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके अरहान खान भी डिप्रेशन में हैं और वो दवाई खा रहे हैं. इस बात की जानकारी उनकी पीआर टीम ने एक वेबपोर्टल को दी है. अरहान की टीम ने बताया कि अरहान भी डिप्रेशन का शिकार है. लेकिन वो पिछले ढाई महीने से मेडिसिन पर है. अरहान किस कारण डिप्रेशन का शिकार हुए है ये अभी बताने का मौका नहीं है. वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे. ये मनाना की आपको मदद की जरूरत है ये ठीक होने की ओर पहला कदम है.
टीम ने आगे बताया कि अरहान अपने परिवार के साथ अपने होमटाउन जयपुर में रह रहें हैं. वो अभी वहां कुछ और दिन रहेंगे. उन्हें अभी स्पेस की सबसे ज्यादा जरूरत है. आपको बता दे कि बिग बॉस 13 में अरहान की एंट्री रश्मि देसाई के सबसे खास दोस्त के तौर पर हुई थी. शो में अरहान ने रश्मि प्रपोज भी किया था. लेकिन सलमान खान ने शो में अरहान की शादी और बच्चे की बात को सामने लाकर सनसनी मचा दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

