टीवी

Bigg Boss 12 : इस हफ्ते ये दो कंटेस्टेंट हो सकते हैं घर से निष्कासित

बिग बॉस सीजन 12 की पहली नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं. जहां जोड़ियों में रोशमी बनिक, कृति वर्मा, सोमी खान, सबा खान, शिवाशीष मिश्रा और सौरभ पटेल को नॉमिनेट किया गया है, वहीं सिंगल्स में दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे भी नॉमिनेट हो चुकी हैं.

Bigg Boss 12 : इस हफ्ते ये दो कंटेस्टेंट हो सकते हैं घर से निष्कासित
बिग बॉस 12 के कुछ कंटेस्टेंट ( Photo Credits : Still)

बिग बॉस सीजन 12 की पहली नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं. सिंगल्स ने तीन जोड़ियों को नॉमिनेट किया है और डबल्स ने 2 सिंगल्स को नॉमिनेट किया है. जहां जोड़ियों में रोशमी बनिक, कृति वर्मा, सोमी खान, सबा खान, शिवाशीष मिश्रा और सौरभ पटेल को नॉमिनेट किया गया है, वहीं सिंगल्स में दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे भी नॉमिनेट हो चुकी हैं. अब यह देखने वाली बात होगी कि इस हफ्ते घर से कौन बाहर जाता है. अगर सेलेब्स की बात करें तो सृष्टि और दीपिका की फैन फॉलोइंग पहले से ही ज्यादा है, तो इस हफ्ते उनके घर से बाहर जाने की संभावना काफी कम है.

वहीं जोड़ियों की बात करें तो सबा और और सोमी की जोड़ी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल हुई है. वे दोनों घर में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. कृति रोडीज नामक रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं. लोग उन्हें भी पहले से जानते हैं, इसलिए कृति और रोशमी भी इस नॉमिनेशन्स में सुरक्षित हो सकते हैं. इस हिसाब से देखा जाए तो इस हफ्ते सौरभ और शिवाशीष घर से निष्कासित हो सकते हैं.

आज का एपिसोड भी आपका काफी मनोरंजन करने वाला है. टास्क की वजह से श्रीसंत और शिवाशीष के बीच अनबन हो गई है. इन दोनों को एक दूसरे के साथ लड़ते हुए देखा जाएगा. साथ ही आज घर का पहले कप्तान भी चुना जाएगा.

बिग बॉस से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए लेटेस्टली के साथ बने रहें

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).