टीवी

Bigg Boss 12: थप्पड़ कांड को लेकर सुरभि राणा ने उड़ाया श्रीसंत का मजाक, देखें Video

बिग बॉस के आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को आपस में लड़ते हुए देखा जाएगा. खासतौर पर श्रीसंत और सुरभि राणा के बीच जमकर कहासुनी होगी.

Bigg Boss 12: थप्पड़ कांड को लेकर सुरभि राणा ने उड़ाया श्रीसंत का मजाक, देखें Video
सुरभि राणा और श्रीसंत (Photo Credits: Twitter)

बिग बॉस (Bigg Boss) के आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को आपस में लड़ते हुए देखा जाएगा. खासतौर पर श्रीसंत (Sreesanth) और सुरभि राणा (Surbhi Rana) के बीच जमकर कहासुनी होगी. आज सभी घरवाले इस विषय में चर्चा करेंगे कि कौन से तीन सदस्यों को कालकोठरी की सजा मिलनी चाहिए. जहां दीपक श्रीसंत के बरताव के चलते उनका नाम लेते है, वहीं दीपिका श्रीसंत का बचाव करती है. दीपिका कहती है कि किसी को श्रीसंत के खिलाफ कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं हैं क्योंकि वे खुद भी दूध के धुले हुए नहीं हैं.

इसके बाद सुरभि राणा 'थप्पड़ कांड' को लेकर श्रीसंत का मजाक उड़ाती है. साथ ही श्रीसंत को झूठा बताते हुए सुरभि दीपिका और उनके रिश्ते पर भी सवाल उठती है.

यह भी पढ़ें:-  Bigg Boss 12: थप्पड़ कांड को लेकर सुरभि राणा ने उड़ाया श्रीसंत का मजाक, देखें Video

अंत में श्रीसंत, दीपक ठाकुर और सुरभि को कालकोठरी की सजा सुनाई जाती है. लेकिन इस बार बिग बॉस ने कालकोठरी में भेजे गए सदस्यों के लिए एक खास कार्य का आयोजन किया है. जो भी इस कार्य का विजेता बनेगा, वो कालकोठरी से रिहा हो जाएगा. इस टास्क में करणवीर दीपक के लिए, रोमिल श्रीसंत के लिए और रोहित सुरभि के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. टास्क के अनुसार तीनों को आइसक्रीम में से चाभी ढूंढनी है. तो आपको क्या लगता है कौन इस टास्क का विजेता बनेगा. कमेंट सेक्शन में हमें अपनी राय दे और ताजा खबरों के लिए लेटेस्टली के साथ बने रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).