Bigg Boss 12: मैच फिक्सिंग पर श्रीसंत का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- करना चाहता था आत्महत्या, देखें Video
बिग बॉस के घर में श्रीसंत ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. हाल ही में उन्होंने 'थप्पड़ कांड' की सच्चाई बताते हुए एक अहम खुलासा किया था.
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में श्रीसंत(Sreesanth) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. हाल ही में उन्होंने 'थप्पड़ कांड' की सच्चाई बताते हुए एक अहम खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि हरभजन ने उल्टे मुक्के से उनके गाल पर मारा था. श्रीसंत का कहना था कि थप्पड़ तो सीधे हाथ से मारा जाता हैं और इसलिए वो थप्पड़ नहीं था. अब श्रीसंत ने मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. बिग बॉस के आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है. वीडियो में श्रीसंत दीपिका और जसलीन को बताते हैं कि आरोप लगने के बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे.
श्रीसंत आगे कहते हैं कि उस वक्त उनके मन में आत्महत्या करने का ख्याल भी आया था. वह खुद को निर्दोष बताते हुए कहते हैं कि उन पर 10 लाख रुपये की फिक्सिंग का आरोप लगा था. वह कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था. फिर श्रीसंत की आंखें नाम हो जाती है और इसके बाद दीपिका और बाकी घरवाले उन्हें संभालते हुए नजर आते हैं.
बता दें कि 2013 के आईपीएल के दौरान श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था. इसके बाद दोषी पाए जाने पर उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था. बाद में दिल्ली सेशंस कोर्ट ने उनको सभी आरोपों से बरी कर दिया था लेकिन उन पर लगा बैन नहीं हटाया गया. यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 12: श्रीसंत ने 'थप्पड़ कांड' को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- हरभजन ने नहीं मारा था चांटा, देखें Video
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

