Bigg Boss 12: श्रीसंत की हार पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, दीपिका कक्कड़ को बताया 'मक्खी'
रविवार रात बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss Season 12) के फिनाले का प्रसारण किया गया था.
रविवार रात बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss Season 12) के फिनाले का प्रसारण किया गया था. शो के फिनाले में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar), श्रीसंत (Sreesanth), करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra), दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) और रोमिल चौधरी (Romil Chaudhary) ने जगह बनाई थी. करणवीर और रोमिल टॉप 3 में जगह बनाने में नाकामयाब रहें. इसके बाद दीपक ठाकुर ने 20 लाख रुपये लेकर बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया. फिर दीपिका कक्कड़ ने श्रीसंत को हराकर खिताब अपने नाम किया. लेकिन लगता है कि पिछले सीजन की विजेता शिल्पा शिंदे को उनकी जीत रास नहीं आई.
शिल्पा शिंदे ने ट्विटर पर लिखा कि, "आजकल सभी प्रोडक्ट बनावटी आते हैं. यहां तक मक्खी मारने के भी. सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है. मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही. आखिर में मक्खी जीत गई. इसलिए ट्रॉफी भी टूट गई." आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में कुछ समय के लिए मक्खी बनी थी. शिल्पा शिंदे ने यहां पर इसलिए उन्हें मक्खी कहा है.
Aajkal sabhi product banavati aate Hain.. yaha Tak makkhi maarne ke bhi..
Suna Hain show ke makers ne bhi milavati product ko promote karna shuru Kar Diya..
Makkhi pura season bhunbhunati rahi aakhir main Makkhi Jeet gayi
Isliye trophy bhi break ho gai !!!
— Shilpa Shinde. Risk everything...Regret nothing... (@ShindeShilpaS) December 30, 2018
बता दें कि फिनाले एपिसोड में दीपिका और श्रीसंत ने मिलकर एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी. दोनों ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'तू जो मिला' पर डांस किया. साथ ही श्रीसंत ने रोमिल और करणवीर के साथ भी ठुमके लगाए. इसके अलावा दीपक और सोमी ने भी एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2018 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

