Bigg Boss 12 Grand Finale : इस सेलेब्रिटी ने सलमान खान के साथ किया रोमांस, भाईजान बोले- मैं भी तुमसे प्यार करता हूं
कलर्स टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 12' अंत होने जा रहा है. कुछ ही वक्त में इस शो का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा. शो में दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कर, श्रीसंत, तीनों के बीच बिग बॉस-12 के खिताब के लिए कांटे की टक्कर होने वाली है.
कलर्स के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 अंत होने जा रहा है. कुछ ही वक्त में इस शो का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा. शो में दीपक ठाकुर (Deepak Thakur), दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) श्रीसंत (Sreesanth) तीनों के बीच बिग बॉस-12 के खिताब के लिए कांटे की टक्कर होने वाली है. फिनाले में कॉमेडी, डांस का जबरदस्त तड़का दिखाई देगा.
सलमान खान (Salman Khan) और भारती सिंह (Bharti Singh) एक साथ मंच साझा करते हुए दिखाई देंगे. सोशल मीडिया पर सलमान और भारती के बीच धमाकेदार मस्ती वाला ये वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारती दिल दियां गल्लां पर सलमान खान के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान भारती ने सलमान से अपने प्यार का इजहार किया. भारती के प्रपोजल के बाद सलमान ने भी देरी नहीं की और उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया, सलमान ने कह दिया हां मैं भी तुमसे प्यार करता हूं. इसके बाद क्या था भारती ने उनको अपने साथ सात फेरे लेने की बात कह दी.
#BB12GrandFinale mein lagega hungama ka tadka jab @BeingSalmanKhan milenge #RohitShetty aur #KKK9 ke khiladiyon se! Catch all their interesting gupshup tonight at 9 PM on #BB12. #BiggBoss12 pic.twitter.com/Xq35nf9Nwm
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 30, 2018
बिग बॉस-12 ग्रैंड फिनाले पर खतरों के खिलाड़ी होस्ट रोहित शेट्टी भी शो का प्रमोशन करने आदित्य नारायण, जैस्मिन भसीन, और रिद्धिमा पंडित के साथ पहुंचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

