टीवी

Bigg Boss 12: श्रीसंत पर भड़के सलमान खान, घरवालों ने भी जमकर लगाई क्लास, देखें Video

आज रात 'बिग बॉस- वीकेंड का वार' में सलमान खान को श्रीसंत पर गुस्सा होते हुए देखा जाएगा. आज के एपिसोड के कुछ प्रोमो पहले ही जारी कर दिए गए हैं.

Bigg Boss 12: श्रीसंत पर भड़के सलमान खान, घरवालों ने भी जमकर लगाई क्लास, देखें Video
सलमान खान और श्रीसंत (Photo Credits: Twitter)

आज रात 'बिग बॉस- वीकेंड का वार' में सलमान खान को श्रीसंत पर गुस्सा होते हुए देखा जाएगा. आज के एपिसोड के कुछ प्रोमो पहले ही जारी कर दिए गए हैं. एक प्रोमो में सलमान खान श्रीसंत पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, शुक्रवार के एपिसोड में श्रीसंत ने दीपक और सुरभि राणा के लिए 'गरीब' और 'नौकर' जैसे शब्दों का प्रयोग किया था. सलमान खान और घरवालों को उनका ऐसा कहना काफी गलत लगा. जारी किए गए वीडियो में सलमान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. वह श्रीसंत से कहते हैं कि उनमें किसा बात का घमंड है. श्रीसंत उनके इस सवाल का भी जवाब देते हैं और बोलते हैं कि, "मेरा एटीट्यूड है."

इसके अलावा सलमान खान ने घरवालों को यह भी बताया कि जब रोहित घर में आए थे, तब श्रीसंत, करणवीर और शिवाशीष ने उनकी सेक्शुएलिटी को लेकर मजाक किया था. इसके बाद रोहित को श्रीसंत पर भड़कते हुए देखा गया. आप भी एक नजर डालिए आज के एपिसोड के प्रोमोज पर: -

अब आज के एपिसोड में यह देखने वाली बात होगी कि श्रीसंत उन पर लगे आरोपों का किस तरह जवाब देते हैं. साथ ही दर्शकों को यह भी जानने की उत्सुकता है कि इस बार घर से कौन एलिमिनेट होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2018 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).