Bigg Boss 12: दीपक ठाकुर पर भड़के सलमान खान, कहा- मुंह खोला तो चमाट पड़ेगा, देखें Video
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आज के एपिसोड में दर्शकों को सलमान खान (Salman Khan) का गुस्से वाला रूप देखने को मिलेगा. आज के एपिसोड का एक प्रोमो जारी कर दिया गया है. वीडियो में सलमान खान मेघा धाडे (Megha Dhade) और दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) पर बरसते हुए नजर आ रहे हैं.
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आज के एपिसोड में दर्शकों को सलमान खान (Salman Khan) का गुस्से वाला रूप देखने को मिलेगा. आज के एपिसोड का एक प्रोमो जारी कर दिया गया है. वीडियो में सलमान खान मेघा धाडे (Megha Dhade) और दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) पर बरसते हुए नजर आ रहे हैं. सलमान खान पहले मेघा से कहते हैं कि क्या वह अपने घर में भी जूता फेंकने और थूकने जैसी हरकते करती हैं. इसके बाद सलमान खान दीपक की क्लास लेते हैं. वह गुस्से में दीपक से कहते हैं कि,"चाल-चलन का क्या मतलब होता है. अगर मुंह खोला तो चमाट पड़ेगा."
इसके अलावा आज के एपिसोड का एक और प्रोमो रिलीज किया गया है. उस वीडियो में सलमान खान दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakar) और करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra ) की दोस्ती पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. दीपिका का कहना है कि उन्हें करणवीर पर जरा भी भरोसा नहीं है.
#DeepakThakur aur @meghadhade ke badtameeziyon ke wajah se li @BeingSalmanKhan ne unki class, dekhiye kya hoga aaj raat 9 baje in#WeekendKaVaar! #BiggBoss12 #BB12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/TWw6gYDh6o
— COLORS (@ColorsTV) November 24, 2018
.@BeingSalmanKhan ne uthaaye @KVBohra aur @ms_dipika ke bikhri hui dosti par sawaal! Kya hoga unka justification? Dekhiye aaj #WeekendKaVaar mein, raat 9 baje. #BB12 #BiggBoss12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/D4cL5vrdPo
— COLORS (@ColorsTV) November 24, 2018
यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 12: श्रीसंत ने 'थप्पड़ कांड' को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- हरभजन ने नहीं मारा था चांटा, देखें Video
खबरों की माने तो सृष्टि रोड (Srishty Rode) इस हफ्ते घर से बेघर हो चुकी हैं. पिछले हफ्ते शिवाशीष को सलमान खान ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. फैन्स शिवाशीष (Shivashish) के एविक्शन से दंग रह गए थे और अब अगर सृष्टि के घर से बेघर होने की खबर सच्ची निकलती है तो यह भी फैन्स के लिये किसी शॉक से कम नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

