Bigg Boss 12 Updates: रोमिल-निर्मल और करणवीर को कालकोठरी की सजा, सृष्टि के खिलाफ हुई नेहा और दीपिका
बिग बॉस सीजन 12 का खुमार दर्शकों पर खूब चढ़ा हुआ है. आज के एपिसोड के शुरुआत में ही यह बता दिया गया था कि आज बिग बॉस खुद करणवीर, रोमिल और निर्मल को नॉमिनेट करेंगे.
बिग बॉस सीजन 12 का खुमार दर्शकों पर खूब चढ़ा हुआ है. आज के एपिसोड के शुरुआत में ही यह बता दिया गया था कि आज बिग बॉस खुद करणवीर, रोमिल और निर्मल को नॉमिनेट करेंगे. वहीं घर की पहली जोड़ी कप्तान कृति और रोशमी ने घर का काम बाटना शुरू कर दिया. श्रीसंत को एक बार फिर से भावुक होते हुए देखा गया. इसके बाद पांचवे दिन की शुरुआत हुई और घर के सदस्यों ने जमकर डांस किया. फिर रोमिल सौरभ को बिग बॉस के खेल के बारे में समझाते हुए नजर आएं .
किचन के काम को लेकर कृति और सभा के बीच कहासुनी होती हुई देखी गई. फिर सदस्यों को कालकोठरी की सजा के लिए कंटेस्टेंट का चुनाव करना था. रोमिल-निर्मल और करणवीर को कालकोठरी की सजा दी गई. इसके साथ तीनों को बिग बॉस ने अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट भी कर दिया. फिर दीपक निर्मल को समझाते है कि उन्हें जेल के अन्दर यह दिखाना चाहिए कि उन्हें अपनी गलती का अहसास है. दीपिका सृष्टि के नेचर को लेकर नेहा से चर्चा करती है. अनूप जी भी नेहा से यह कहते हुए नजर आते हैं कि सृष्टि को सबसे पहले घर से बाहर जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने रोशमी और खान बहनों को भी कमजोर बताया.
दीपक और जसलीन के बीच भी लड़ाई आरंभ हुई. इसके बाद दीपक और सृष्टि के बीच वार्तालाप हुई. दीपक ने बताया कि श्रीसंत के बाद उन्हें सृष्टि घर में सबसे ज्यादा अच्छी लगती है. सृष्टि को भी भावुक होते हुए देखा गया. सृष्टि और नेहा के बीच भी थोड़ी कहासुनी हुई क्योंकि सृष्टि दीपक के साथ बात करने में व्यस्त थी और घर का काम नहीं कर रही थी. नेहा और दीपिका को लगता है कि सृष्टि उनसे दूर होने की कोशिश कर रही हैं.
कृति को सोमी से लड़ते हुए देखा गया क्योंकि सोमी जेल के अन्दर निर्मल को कुछ सामान देती है
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

