Bigg Boss 12 : अनूप जलोटा के साथ रिश्ते पर उठे सवाल तो घरवालों पर भड़की जसलीन मथारू, देखें Video
रविवार को 'बिग बॉस 12' का शानदार आगाज हुआ. 17 कंटेस्टेंट्स ने घर में प्रवेश किया. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ घर में एंट्री ली. एंट्री के दौरान अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.
रविवार को 'बिग बॉस 12' का शानदार आगाज हुआ. 17 कंटेस्टेंट्स ने घर में प्रवेश किया. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ घर में एंट्री ली. एंट्री के दौरान अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.दोनों ने बताया कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं. बता दें कि अनूप जलोटा उम्र में जसलीन से काफी बड़े हैं. अनूप जलोटा की उम्र 65 साल है और जसलीन 29 साल की हैं. अनूप जलोटा ने बताया कि जसलीन एक सिंगर है और वह उनकी स्टूडेंट भी रह चुकी हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर अभी से सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किस तरह अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते को लेकर बिग बॉस कंटेस्टेंट उनसे सवाल करेंगे. इस दौरान हितेन तेजवानी और हिना खान भी घर के अंदर मौजूद रहेंगे.
Gharwale hai @anupjalota aur #JasleenMatharu ke rishtey se thode confuse. Kya unke sawaalon ka jawaab de payenge ye singer aur unki muse? Find out tonight at 9PM on #BB12.@iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/ANsqqE93vb
— COLORS (@ColorsTV) September 17, 2018
वैसे घर में जाने से पहले ही जसलीन अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर चुकी थी. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जसलीन ने इस बात का खुलासा किया था. जसलीन ने कहा कि, "मैं और अनूप जलोटा पिछले साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हम दोनों के रिश्ते के बारे में किसी को नहीं पता है. हमारे घरवालों को भी इस बात की खबर नहीं हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

