Big Boss Flashback: जब डॉली बिंद्रा ने मनोज तिवारी से कहा था - काट कर रख दूंगी.... देखें Video
रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है. कई बार इस शो में कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे से झगड़ते हुए भी देखा गया था. एक ऐसा ही किस्सा बिग बॉस के चौथें सीजन में हुआ था. हम डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी के बीच हुई लड़ाई की बात कर रहे हैं
रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है. कई बार इस शो में कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे से झगड़ते हुए भी देखा गया था. एक ऐसा ही किस्सा बिग बॉस के चौथें सीजन में हुआ था. हम डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी के बीच हुई लड़ाई की बात कर रहे हैं. दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी और जब आपको इस लड़ाई की वजह के बारे में पता चलेगा,तब आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे. दरअसल, मनोज तिवारी को नाश्ते में अंडे खाने थे पर डॉली बार बार उन्हें कुछ और खाने के लिए रही थी. इतनी सी बात को लेकर इन दोनों के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था.
दरअसल, उस दौरान बिग बॉस के घर में डॉली किचन को संभाल रही थी. मनोज को ब्रेकफास्ट में अंडे खाने का मन था पर डॉली उन्हें बार बार फल और कबाब जैसी चीजें खाने को कह रही थी. मनोज आमलेट बनाने के लिए खुद किचन में घुस जाते हैं और वहीं पर इन दोनों के बीच जमकर बहस हो जाती हैं. बात इतनी आगे पहुंच बढ़ जाती है कि डॉली 'बाप पर मत जाना' और 'काट कर रख दूंगी' जैसो वाक्यों का प्रयोग कर देती हैं. एक नजर डालियें उस वीडियो पर : -
यह भी देखें : - Bigg Boss Flash Back: सलमान खान से पंगा ले चुके हैं ये 9 सितारें, कइयों को दिखा दिया गया था बाहर का रास्ता, देखें तस्वीरें
इस सीजन में द ग्रेट खली और श्वेता तिवारी जैसे स्टार्स ने भी हिस्सा लिया था. श्वेता तिवारी ने इस सीजन को जीता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2018 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

